Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति श्री दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति श्री दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Abhinesh Pandey August 14, 2026

 

रायपुर 14 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धेय स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया और राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रद्धेय दिलीप सिंह जूदेव जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पित रहा। जनजातीय समाज के हितों की रक्षा, उनके स्वाभिमान और सामाजिक जागरण के लिए उन्होंने आजीवन कार्य किया। समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें जन-जन के हृदय में विशिष्ट स्थान दिलाया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री जूदेव जी का छत्तीसगढ़ की माटी और यहां के लोगों से गहरा आत्मीय जुड़ाव था। विशेष रूप से जनजातीय अंचलों में उन्होंने समाज को संगठित करने, लोगों में आत्मविश्वास जगाने और उनकी आवाज को मजबूती देने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री जूदेव जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक सरोकार और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति अटूट निष्ठा का प्रेरक उदाहरण है। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को समाज एवं राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।

इस अवसर पर श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव, प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी तथा छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा उपस्थित थे।

Post navigation

Previous बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next ‘गूगल बॉय’ रुद्र शर्मा ने जन्मदिन पर जिला अस्पताल दुर्ग में किया वृक्षारोपण; ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को दिया बढ़ावा

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा “10 करोड़ नशा-मुक्त शपथ मेगा अभियान” का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा “10 करोड़ नशा-मुक्त शपथ मेगा अभियान” का आयोजन

August 14, 2026
अबूझमाड़ के सुदूर अंदरूनी क्षेत्रों में BSF का “हर घर तिरंगा” अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के सुदूर अंदरूनी क्षेत्रों में BSF का “हर घर तिरंगा” अभियान

August 14, 2026
‘Aazadi Ka Gaurav: Viksit Chhattisgarh Ka Sankalp’ Photo Exhibition to Be Organised at Town Hall from August 15
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘Aazadi Ka Gaurav: Viksit Chhattisgarh Ka Sankalp’ Photo Exhibition to Be Organised at Town Hall from August 15

August 14, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा “10 करोड़ नशा-मुक्त शपथ मेगा अभियान” का आयोजन
  • अबूझमाड़ के सुदूर अंदरूनी क्षेत्रों में BSF का “हर घर तिरंगा” अभियान
  • ‘Aazadi Ka Gaurav: Viksit Chhattisgarh Ka Sankalp’ Photo Exhibition to Be Organised at Town Hall from August 15
  • कर्रेगुट्टा पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फहराया तिरंगा
  • MATS यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस-2026 मनाया गया; ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ पहल का शुभारंभ

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा “10 करोड़ नशा-मुक्त शपथ मेगा अभियान” का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा “10 करोड़ नशा-मुक्त शपथ मेगा अभियान” का आयोजन

August 14, 2026
अबूझमाड़ के सुदूर अंदरूनी क्षेत्रों में BSF का “हर घर तिरंगा” अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के सुदूर अंदरूनी क्षेत्रों में BSF का “हर घर तिरंगा” अभियान

August 14, 2026
‘Aazadi Ka Gaurav: Viksit Chhattisgarh Ka Sankalp’ Photo Exhibition to Be Organised at Town Hall from August 15
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘Aazadi Ka Gaurav: Viksit Chhattisgarh Ka Sankalp’ Photo Exhibition to Be Organised at Town Hall from August 15

August 14, 2026
कर्रेगुट्टा पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फहराया तिरंगा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कर्रेगुट्टा पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फहराया तिरंगा

August 14, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.