अमरावती। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी), अमरावती परिसर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंग्रेज़ी एवं मराठी पत्रकारिता स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु स्पॉट (वाक इन) एडमिशन प्रक्रिया गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे आयोजित की जाएगी। प्रवेश रिक्त सीटों की उपलब्धता तथा निर्धारित आरक्षण नीति के अनुसार और मेरिट सूची के आधार पर प्रदान किए जाएंगे।
केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयुईटी-पीजी) 2026 के अंतर्गत जन संचार एवं पत्रकारिता (COQP17) विषय की मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जो अभ्यर्थी सीयुईटी-पीजी के माध्यम से परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सके हैं, किंतु किसी भी विषय में स्नातक परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं, वे भी स्पॉट (वाक इन) प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए 13 अगस्त को आयोजित लिखित प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होना होगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेरिट एवं निर्धारित आरक्षण नीति के अनुसार प्रवेश प्रदान किया जाएगा। प्रवेश के लिए आयु सीमा अनारक्षित वर्ग के लिए 25 वर्ष, ओबीसी के लिए 28 वर्ष तथा एससी/एसटी एवं दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 30 वर्ष है।
प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे 13 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे आईआईएमसी, अमरावती परिसर में अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियाँ, पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहें।
प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय जन संचार संस्थान अमरावती कार्यालय से संपर्क करें। प्रवेश संबंधी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए डॉ. राजेश सिंह कुशवाहा (मो. 9415862377), डॉ. विनोद निताळे (9860046706), रोहन तायडे (8275734035) अथवा कार्यालय (0721-2668180) पर संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. राजेश सिंह कुशवाहा ने दी।


