Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वसुंधरा गार्डन में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वसुंधरा गार्डन में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Abhinesh Pandey July 30, 2026

 

रायपुर, 29 जुलाई 2026।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर चंगोराभाठा जोन एवं गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रोड, रायपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को वसुंधरा गार्डन में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में नागरिकों, स्वयंसेवकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद छगन चौबे रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के संस्थापक अमिताभ दुबे ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में गुरदीप टुटेजा, आशीष शर्मा, श्रीमती मोनिका बागरेचा, भौमिक जी एवं डॉ. राधिका यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रीन आर्मी के सभी जोनों के पदाधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि छगन चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की सराहना करते हुए सभी नागरिकों से अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में अमिताभ दुबे ने कहा कि ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर वर्षों से जनभागीदारी के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा जब प्रत्येक व्यक्ति लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। उन्होंने युवाओं एवं एनएसएस स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

इस अवसर पर पर्यावरण एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में चंगोराभाठा जोन प्रभारी ,गुरुकुल महिला महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रात्रि लहरी, संरक्षण मंडल के डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर, सनंद देवांगन एवं कृष्णकांत वर्मा, चंगोराभाठा जोन की सह प्रभारी डॉ कविता कुंभज, अध्यक्ष राम तिवारी, सचिव राहुल कुंभज सहित,पद्मिनी वर्मा, पुनीता वर्मा अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्याम बघेल एवं चांदनी देवांगन का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर ने सभी अतिथियों, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा पर्यावरण संरक्षण के इस जनअभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया।

 

Post navigation

Previous धरती का श्रृंगार हैं वृक्ष, प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण का संकल्प ले : अरुण साव
Next “Muskurata Bastar” Cartoon Workshop to Showcase Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai’s Vision for a Vibrant Bastar

Related Stories

नक्सल मुक्त केसकोड़ी में वीबी-जीरामजी योजना से बना पहला बालिका शौचालय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल मुक्त केसकोड़ी में वीबी-जीरामजी योजना से बना पहला बालिका शौचालय

September 25, 2026
पीडीएस के तहत सितंबर माह के खाद्यान्न का भंडारण पूर्ण, वितरण जारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीडीएस के तहत सितंबर माह के खाद्यान्न का भंडारण पूर्ण, वितरण जारी

September 25, 2026
बिहान से प्रमिला ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, खेती के साथ सिलाई और मुर्गी पालन बना आय का मजबूत आधार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिहान से प्रमिला ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, खेती के साथ सिलाई और मुर्गी पालन बना आय का मजबूत आधार

September 25, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • नक्सल मुक्त केसकोड़ी में वीबी-जीरामजी योजना से बना पहला बालिका शौचालय
  • पीडीएस के तहत सितंबर माह के खाद्यान्न का भंडारण पूर्ण, वितरण जारी
  • बिहान से प्रमिला ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, खेती के साथ सिलाई और मुर्गी पालन बना आय का मजबूत आधार
  • भू-अर्जन मुआवजे का ऑनलाइन भुगतान बना किसानों के लिए बड़ी सहूलियत
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना

You may have missed

नक्सल मुक्त केसकोड़ी में वीबी-जीरामजी योजना से बना पहला बालिका शौचालय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल मुक्त केसकोड़ी में वीबी-जीरामजी योजना से बना पहला बालिका शौचालय

September 25, 2026
पीडीएस के तहत सितंबर माह के खाद्यान्न का भंडारण पूर्ण, वितरण जारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीडीएस के तहत सितंबर माह के खाद्यान्न का भंडारण पूर्ण, वितरण जारी

September 25, 2026
बिहान से प्रमिला ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, खेती के साथ सिलाई और मुर्गी पालन बना आय का मजबूत आधार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिहान से प्रमिला ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, खेती के साथ सिलाई और मुर्गी पालन बना आय का मजबूत आधार

September 25, 2026
भू-अर्जन मुआवजे का ऑनलाइन भुगतान बना किसानों के लिए बड़ी सहूलियत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भू-अर्जन मुआवजे का ऑनलाइन भुगतान बना किसानों के लिए बड़ी सहूलियत

September 25, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.