Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं: गूगल बॉय रूद्र ने ज्ञान से जीता सबका दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं: गूगल बॉय रूद्र ने ज्ञान से जीता सबका दिल

Abhinesh Pandey July 12, 2026

रायपुर।

शासकीय प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में शनिवार को एक बहुआयामी और भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ अवसर था शाला प्रवेश उत्सव शैक्षणिक सत्र 2026-27, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक जगन्नाथ ध्रुव का विदाई समारोह तथा न्योता भोज । कार्यक्रम को एक पर्व की तरह रंगोली, आकर्षक दीवार पेंटिंग और फूलों से सजाया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि विजय कंडरा, जनपद सभापति नंदू यादव, और सरपंच देवेंद्र वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना, वंदना और गायत्री परिवार के पुरोहित चेतन सिन्हा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कक्षा पहली एवं छठवीं के विद्यार्थियों के ‘विद्यारंभ संस्कार’ से हुआ। इसके बाद अतिथियों, पत्रकारों, समाजसेवियों, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित सेवानिवृत्त प्रधान पाठक जगन्नाथ ध्रुव का शाल- श्रीफल, पेन, डायरी और स्मृति चिह्न भेंटकर आत्मीय सम्मान किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

आकर्षण का केंद्र रहा 6 वर्षीय विशेष अतिथि रूद्र- प्रवेश उत्सव में दुर्ग से पधारे 6 वर्षीय बाल प्रतिभा के धनी रूद्र शर्मा विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में पहुंचे। काले सूट और गुलाबी माला पहने मंच पर आए रूद्र ने ‘पढ़बो सब जन-गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ के स्लोगन को चरितार्थ किया। मंच से जब शिक्षकों और अतिथियों ने उससे स्कूल, भूगोल, गणित, 6 साल के रूद्र शर्मा ने ज्ञान से जीता सबका दिल।

राजनीति, संस्कृति और पर्यटन से जुड़े देश-विदेश के सैकड़ों प्रश्न पूछे, तो रूद्र ने बिना किसी हिचकिचाहट के पूरे आत्मविश्वास के साथ सटीक उत्तर दिए। उसकी इस अद्भुत मेधा को देखकर पंडाल तालियों से गूंज उठा और कई महिला अभिभावक व शिक्षक भावुक हो गए। ग्रामीण महिलाओं (सरस्वती कंडरा, मितानिन लोकेश्वरी साहू, अंजू साहू, यामनी वर्मा आदि) ने कहा कि रूद्र आज के बच्चों के लिए बड़ी प्रेरणा है।

कोरोना काल में निखरी गूगल बॉय की प्रतिभा – राज्यपाल से सम्मानित शिक्षक खोमन सिन्हा के विशेष आग्रह पर रूद्र की माता पायल शर्मा और पिता विनोद शर्मा ने बताया कि रूद्र की यह ज्ञान यात्रा कोरोना काल में मात्र 2 वर्ष की उम्र से शुरू हुई थी। घर पर रहते हुए ही उसने कठिन शब्दों को बोलना और सामान्य ज्ञान सीखना शुरू कर दिया था। कार्यक्रम के संचालक पूर्व प्रधान पाठक ठाकुर राम साहू एवं उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि रूद्र इस बात का जीवंत उदाहरण है कि उम्र कभी शिक्षा में बाधा नहीं बनती; यदि सही मार्गदर्शन मिले तो कोई भी बच्चा बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है। शाला परिवार और ग्रामीणों ने रूद्र को शाल, श्रीफल, गुलाल और प्रतीक चिह्न देकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से नरेंद्र मार्कंडेय, भागीरथी सिन्हा, जितेंद्र सिन्हा, जितेंद्र शर्मा, नेमीचंद बंजारे, उरेन्द्र साहू, इमरान खान, ठाकुर राम, अखिलेश्वर वर्मा, खोमन सिन्हा, धनेश्वरी सिन्हा, केआर वर्मा, लीला राम मतावले, द्रौपदी, सीता साहू सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous जल जीवन मिशन में बजट के बावजूद 8 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक पानी नहीं पहुंचना, सरकार की विफलता -उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
Next रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस द्वारा 100 पौधों का पौधारोपण एवं पॉटलक पिकनिक का आयोजन

Related Stories

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक

September 5, 2026
AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

September 5, 2026
धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए

September 4, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक
  • AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका
  • धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान

You may have missed

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक

September 5, 2026
AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

September 5, 2026
धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए

September 4, 2026
उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.