Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन का सफाई अभियान – 7 सप्ताह पूर्ण, गदही तालाब से बदल रही क्षेत्र की तस्वीर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन का सफाई अभियान – 7 सप्ताह पूर्ण, गदही तालाब से बदल रही क्षेत्र की तस्वीर

Abhinesh Pandey April 5, 2026

 

रायपुरा। ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन द्वारा गदही तालाब में चलाया जा रहा निरंतर सफाई अभियान आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक 7 सप्ताह पूर्ण कर चुका है। जिस स्थान पर पहले गंदगी, शराब की बोतलें, पाउच, पन्नी, पॉलीथिन, कंटीली झाड़ियां एवं कचरे का अंबार था, आज वही गदही तालाब क्षेत्र स्वच्छ, सुंदर और जनउपयोगी बन चुका है।

यह परिवर्तन केवल सफाई नहीं, बल्कि जागरूकता और सामूहिक प्रयास की शक्ति का उदाहरण है। आज यहां महिला एवं पुरुष सुबह-शाम मॉर्निंग वॉक, इवनिंग वॉक कर रहे हैं तथा परिवार के साथ सुरक्षित वातावरण में समय बिता रहे हैं। गदही तालाब की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आया है, जो पर्यावरण संतुलन, जल संरक्षण और स्थानीय पारिस्थितिकी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को स्मार्ट सिटी के सहयोग से पुनः प्रारंभ कराया गया है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा और सुविधा दोनों बढ़ी है। जोन कमिश्नर को तालाब की समस्याओं से अवगत कराया गया है तथा स्वास्थ अधिकारी को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचित किया गया है। आगामी रविवार को गोताखोरों की मदद से तालाब के पानी की विशेष सफाई की जाएगी, जिससे जल की गुणवत्ता और बेहतर हो सके। ग्रीन सेंट्रल कोर कमिटी द्वारा समस्त कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है।

इस अभियान में सेंट्रल कोर कमिटी रायपुर, स्मार्ट सिटी टीम, डीडीयू नगर जोन एवं नगर निगम का सहयोग सराहनीय रहा है। स्थानीय पार्षद श्री महेंद्र औसर जी को भी क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया। महिला शक्ति, बच्चों एवं नागरिकों की सक्रिय भागीदारी इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है।

तालाब और सफाई का महत्व:

गदही तालाब केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के पर्यावरण का आधार है। स्वच्छ तालाब भूजल स्तर बनाए रखते हैं, आसपास के वातावरण को शुद्ध करते हैं और जनजीवन को स्वस्थ बनाते हैं। गंदगी न केवल बीमारियों को बढ़ावा देती है, बल्कि प्राकृतिक संतुलन को भी बिगाड़ती है। इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह सफाई को अपनी जिम्मेदारी समझे और इसमें सहभागी बने।

🔹 पदाधिकारियों की प्रतिक्रिया (बाइट):

अध्यक्ष श्री सुबोधकांत निषाद जी ने कहा, “यह अभियान केवल सफाई नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता लाने का प्रयास है। जब तक हर नागरिक इसमें भाग नहीं लेगा, तब तक स्थायी बदलाव संभव नहीं है।”

सचिव श्री मनीष शर्मा जी ने कहा, “तालाब और पर्यावरण की रक्षा हमारी जिम्मेदारी है। सभी नागरिकों से अपील है कि आगे आकर इस अभियान का हिस्सा बनें।”

उपाध्यक्ष श्री मेघराज हरिनखेड़े जी ने कहा, “जो बदलाव आज दिखाई दे रहा है, वह सामूहिक प्रयास का परिणाम है। आइए, हम सभी मिलकर इसे निरंतर बनाए रखें।”

ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी अभियान से जुड़ें और अपने क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

शशिकांत यदु

प्रदेश मीडिया प्रभारी

Post navigation

Previous जवाहर नगर मंडल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान: दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ
Next रायपुर में खुलेगा फिक्की फ्लो का 22वां चैप्टर, महिला उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम

Related Stories

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम

October 28, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

October 28, 2026
हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी

October 28, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
  • हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी
  • करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय
  • MATS विश्वविद्यालय में खनन सुरक्षा एवं रिमोट सेंसिंग तकनीक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

You may have missed

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा की सरकार के किसान हितैषी निर्णयों ने ख़ुशहाली का एक नया अध्याय रचा है – रामविचार नेताम

October 28, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

October 28, 2026
हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी

October 28, 2026
करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय

October 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.