Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • जवाहर नगर मंडल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जवाहर नगर मंडल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ

Abhinesh Pandey April 4, 2026

 

रायपुर | 04 अप्रैल 2026

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

जवाहर नगर मंडल (जिला रायपुर) द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान – 2026’ का आज समता कॉलोनी स्थित रामनाथ भीमसेन भवन में भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हुआ। मंडल के अध्यक्ष संदीप जंगल एवं मीडिया प्रभारी श्री प्रणीत जैन ने बताया कि दो दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक और सांगठनिक रूप से सुदृढ़ करने की मुहिम शुरू की गई है कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उत्तर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी ने सर्वप्रथम प्रशिक्षण स्थल पर लगी विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों, जवाहर नगर मंडल के सेवा कार्यों और महापुरुषों के जीवन चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। इसके पश्चात, विधायक जी एवं मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा

प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों से अवगत कराया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के गुर सिखाए।

गणमान्य पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति

आज के उद्घाटन सत्र में मुख्य रूप से रायपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें विधायक श्री पुरंदर मिश्रा,मंडल अध्यक्ष श्री संदीप जंघेल,जिला उपाध्यक्षश्री अकबर अली,महामंत्री श्री गुंजन प्रजापति,प्रदेश प्रवक्ता श्री तौकीर रजा,युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अर्पित सूर्यवंशी एवं महामंत्री श्री शंकर साहू जनप्रतिनिधि पार्षद श्री अवतार सिंह बागल, श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा

वरिष्ठ पदाधिकारी व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मोहन साहू, श्री चंद्रेश शाह, श्री संतोष साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजेश पांडे और महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती भारती बागल मंडल महामंत्री श्री रमेश शर्मा जी, श्रीमती गीता रेड्डी जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का आरंभ सुबह 10:00 बजे हुआ। प्रशिक्षण में पहुंचे सभी प्रशिक्षार्थियों का भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इसके पश्चात उत्तर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी एवं प्रदेश व जिला मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण (झंडा वंदन) कर शिविर की शुरुआत की। सभी उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विधिवत पंजीकरण कराया। प्रशिक्षण शिविर में मंच का संचालन श्री अश्वनी विश्वकर्मा द्वारा किया गया। प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने अपने वक्तव्य में छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि “कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं और प्रशिक्षण वह माध्यम है जिससे हम सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचा सकते हैं।” उन्होंने प्रशिक्षण की उपादेयता और संगठन के विकास क्रम पर भी प्रकाश डाला।

Post navigation

Previous राडा द्वारा दृष्टिबाधित छात्रों के लिए स्कूल बस का वितरण एवं सीएसआर कार्यक्रम आयोजित
Next शारदा चौक–तात्यापारा प्रस्तावित फ्लाईओवर की जगह चौड़ीकरण हेतु सांसद बृजमोहन ने मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र

Related Stories

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि

September 7, 2026
निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ

September 7, 2026
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त

September 7, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि
  • निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
  • हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
  • गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

You may have missed

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि

September 7, 2026
निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ

September 7, 2026
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त

September 7, 2026
गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

September 7, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.