Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • JITO लेडीज विंग : कैंसर और थैलेसीमिया जागरूकता के लिए 8 मार्च को निकलेगी ‘ड्राइव विद पर्पज’ नेशनल कार रैली
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

JITO लेडीज विंग : कैंसर और थैलेसीमिया जागरूकता के लिए 8 मार्च को निकलेगी ‘ड्राइव विद पर्पज’ नेशनल कार रैली

Abhinesh Pandey March 7, 2026

रायपुर।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के गरिमामयी अवसर पर JITO लेडीज विंग रायपुर द्वारा एक अनूठा सामाजिक अभियान “ड्राइव विद पर्पज – नेशनल कार रैली” कल, 8 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। कैंसर और थैलेसीमिया जैसी जानलेवा बीमारियों के प्रति समाज को सचेत करने के उद्देश्य से निकलने वाली इस रैली का नेतृत्व और संयोजन *JITO लेडीज विंग की चीफ सेक्रेटरी श्रीमती अंकिता बरडिया* द्वारा किया जा रहा है।

अंकिता बरडिया ने इस मुहिम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि — महिलाओं में “सर्वाइकल कैंसर और थैलेसीमिया आज के दौर की सबसे बड़ी चुनौतियां हैं। विशेष रूप से थैलेसीमिया के मरीजों को निरंतर देखभाल की आवश्यकता होती है। हमारा संकल्प है कि *’माय कार, माय कॉज, माय कमिटमेंट’* के जरिए हम हर घर तक जागरूकता का संदेश पहुँचाएं। समय पर जांच और सही जानकारी ही इन बीमारियों से बचाव का सबसे सशक्त हथियार है।”

श्रीमती बरडिया ने बताया कि यह भव्य आयोजन JITO रायपुर चैप्टर के *चेयरमैन तिलोकचंद बरड़िया* के मार्गदर्शन और JITO लेडिस विंग की *चेयरपर्सन रश्मि जैन* के नेतृत्व में संपन्न होगा। रैली के दौरान शहर के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ *चिकित्सक डॉ. जसवंत जैन, डॉ. सुनील जोंधले और डॉ. काजल सचदेव* मौजूद रहकर प्रतिभागियों को इन बीमारियों की पहचान, रोकथाम और आधुनिक उपचार के बारे में महत्वपूर्ण चिकित्सा जानकारी देंगे।

श्रीमती बरडिया ने कार्यक्रम का विवरण एवं रूट मैप की जानकारी देते हुए कहा कि रैली *सुबह 6:00 बजे फ्लैग ऑफ होगी और 7:00 बजे गांधी चौक से विधिवत प्रारंभ होगी। लगभग 20 किलोमीटर लंबी यह रैली 2 घंटे में शहर के विभिन्न हिस्सों गांधी चौक, घड़ी चौक, कलेक्टोरेट चौक, काली माता मंदिर (सिविल लाइंस), नेताजी चौक, मदर टेरेसा चौक, BOB चौक (टैगोर नगर), पेंशन बाड़ा, सदर बाजार, सत्ती बाजार, एम.जी. रोड को कवर करते हुए स्वास्थ्य का अलख जगाएगी और दादाबाड़ी मे समापन होगा।

Post navigation

Previous अनुराग महतो बने “महामंत्री” जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर की नई कार्यकारिणी में मिली जगह
Next आम आदमी पार्टी का जनाधार छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में बढ़ रहा है- मुकेश अहलावत, सहप्रभारी,AAP, CG

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.