Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • संविधान के मौलिक अधिकार (अनुच्छेद 21A) के तहत बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा की अनदेखी कर,गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षित नहीं करना चाहती भाजपा सरकार -आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संविधान के मौलिक अधिकार (अनुच्छेद 21A) के तहत बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा की अनदेखी कर,गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षित नहीं करना चाहती भाजपा सरकार -आम आदमी पार्टी

Abhinesh Pandey February 20, 2026

 

*आत्मानंद स्कूलों की बदहाली, आरटीई में सीटों को कम करने और शिक्षक भर्ती नहीं करने पर आम आदमी पार्टी ने की पत्रकार वार्ता*

रायपुर, 20 फरवरी 2026। प्रदेश में भारतीय संविधान में 86वें संशोधन (2002) के माध्यम से शिक्षा को मौलिक अधिकार का दर्जा दिया गया है, जो अनुच्छेद 21A के तहत 6-14 वर्ष के बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा की गारंटी देता है। यह प्रावधान 1 अप्रैल 2010 से प्रभावी हुआ और इसी के अंतर्गत शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009 लाया गया, इस अधिकार को आज छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार चौतरफ़ा अनदेखी कर रही है। प्रदेश में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों की बदहाल स्थिति और शिक्षा फंड में कटौती,गरीब बच्चों की आरटीई सीटों की समाप्ति और शिक्षकों की वरीयता को नज़र अंदाज कर सीधी भर्ती को लेकर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ इकाई ने सरकार पर बड़ा हमला करते हुए पत्रकार वार्ता की । पत्रकार वार्ता में प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने बताया कि आत्मानंद स्कूलों को मिल रहे फंड में कटौती, कई स्कूलों के बंद होने की आशंका, शिक्षकों की कमी, बिजली बिल बकाया, संसाधनों के अभाव और बच्चों को ड्रेस-किताबें न मिलने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सरकार प्रचार-प्रसार पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, जबकि आत्मानंद स्कूलों को नियमित और पर्याप्त बजट नहीं दिया जा रहा। फंड की कमी के कारण कई स्कूलों में मरम्मत, रंग-रोगन, प्रयोगशाला और शैक्षणिक गतिविधियां ठप पड़ी हैं। पत्रकार वार्ता में राजधानी रायपुर के आत्मानंद स्कूलों को मिले बिजली बिल के नोटिस, राजनांदगांव में शिक्षकों के खाली पदों और कम फंड, तथा बस्तर संभाग में संसाधनों की भारी कमी जैसे मामलों को उदाहरण के तौर पर रखा जाएगा। ये सिर्फ चुनिंदा उदाहरण नहीं, बल्कि प्रदेश भर के स्कूलों की हकीकत है।

प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ़ ने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने आरटीई की 44173 सीटों की बजाय 19466 सीटों पर ही एडमिशन देने का निर्णय लिया। मतलब 24 हजार से ज्यादा सीटें खत्म कर दी गयीं हैं। दरअसल पहले आरटीई के तहत निजी स्कूलों में नर्सरी, पीपी-1 पीपी -2 से लेकर कक्षा पहली तक प्रवेश दिया जाता था लेकिन अब नियम बदलकर सीधे कक्षा पहली में ही भर्ती अनिवार्य कर दी गई है। इससे गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा उन्हें बच्चों को नर्सरी और पीपी 1 में निजी स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए मोटी फीस चुकानी पड़ेगी।

प्रदेश अध्यक्ष (कर्मचारी विंग ) विजय कुमार झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने के लिए सरकार पूरी प्लानिंग से चल रही है, युक्तियुक्तकरण में 10 हजार स्कूल बंद कर दिये, ग्रामीण इलाकों में स्कूलों की जर्ज़र स्थिति है। 50 हजार शिक्षकों की भर्ती नहीं की जा रही है। सरकारी मुफ्त शिक्षा की बजाय निजी स्कूलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह सरकार शिक्षा विरोधी सरकार है।

 *सरकार से तीन बड़ी मांगें:*

प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सरकार से मांग करती है कि सभी आत्मानंद स्कूलों को तत्काल नियमित और पूरा फंड जारी करने, आरटीई के तहत नर्सरी, पीपी -1 और पीपी-2 से प्रवेश की पुरानी व्यवस्था बहाल करने और छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा में पुराना फीडिंग कैडर सिस्टम के तहत नये शिक्षकों की भर्ती करना चाहिए ।

*बच्चों के भविष्य से समझौता नहीं:*

रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान ने कहा कि सरकार की नई नीतियों से संविधान के मौलिक अधिकार (अनुच्छेद 21A) के तहत गरीब और मध्यम वर्गीय बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाये । और यदि सरकार ने शिक्षा के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में पार्टी इसे प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का रूप देगी ।

*मिहिर कुर्मी*

*प्रदेश मीडिया प्रभारी*

*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

*8461830001*

 

 

 

 

 

 

 

Post navigation

Previous मैट्स लॉ स्कूल, मैट्स यूनिवर्सिटी द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन किया गया
Next प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय का तीखा हमला : यह ‘नग्न प्रदर्शन’ कांग्रेस के राजनीतिक दीवालिएपन और वैचारिक पतन की पराकाष्ठा

Related Stories

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी :- आयुक्त रजत बंसल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी :- आयुक्त रजत बंसल

April 24, 2026
आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील

April 24, 2026
Children’s safety a priority amid severe heat: WCD Minister Smt. Laxmi Rajwade
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Children’s safety a priority amid severe heat: WCD Minister Smt. Laxmi Rajwade

April 24, 2026

Recent Posts

  • न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी :- आयुक्त रजत बंसल
  • आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील
  • Children’s safety a priority amid severe heat: WCD Minister Smt. Laxmi Rajwade
  • प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी को पितृशोक, श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
  • कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार कौशल बढ़ाने पर कार्यशाला

You may have missed

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी :- आयुक्त रजत बंसल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी :- आयुक्त रजत बंसल

April 24, 2026
आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील

April 24, 2026
Children’s safety a priority amid severe heat: WCD Minister Smt. Laxmi Rajwade
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Children’s safety a priority amid severe heat: WCD Minister Smt. Laxmi Rajwade

April 24, 2026
प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी को पितृशोक, श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी को पितृशोक, श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि

April 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.