Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राडा ऑटो एक्सपो में रिकॉर्डतोड़ 57,435 वाहनों की बिक्री, टीम राडा ने सरकार को दिया धन्यवाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राडा ऑटो एक्सपो में रिकॉर्डतोड़ 57,435 वाहनों की बिक्री, टीम राडा ने सरकार को दिया धन्यवाद

Abhinesh Pandey February 7, 2026

 

_एक्सपो में 3 हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार, सरकार के खाते में गया करोड़ों रुपए का राजस्व_

 

_ऑटो एक्सपो-26 में हुई पिछली बार से 28435 वाहनों की ज्यादा बिक्री _ 

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में आयोजित मध्य भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मेले रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के ‘राडा ऑटो एक्सपो-26’ में अब तक के सर्वाधिक 57,435 वाहनों की बिक्री हुई। इसमें साढ़े 34 हजार से ज्यादा दोपहिया, साढ़े सोलह हजार कार और ट्रक, बस, ऑटो, छोटे-बड़े मालवाहक, लोडर समेत 6052 अन्य वाहनों की बिक्री हुई। राडा ऑटो एक्सपो में 3000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ और राज्य सरकार के खाते में करोड़ों रुपए का राजस्व पहुंचा। राडा ऑटो एक्सपो में रिकॉर्डतोड़ बिक्री के लिए राडा के पदाधिकारियों ने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है।

इस संबंध में जानकारी के मुताबिक राडा द्वारा 9वें राडा ऑटो एक्सपो का आयोजन राजधानी के श्रीराम बिजनेस पार्क में किया गया। इस ऑटो एक्सपो के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने आजीवन रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट दी थी। इसका जबर्दस्त प्रतिसाद मिला। लोगों ने जमकर खरीदारी की और बिक्री का नया रिकॉर्ड बना है। राडा के पदाधिकारियों ने बताया कि 8वें राडा ऑटो एक्सपो में 29000 वाहनों की बिक्री हुई थी। इससे सरकार को 800 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई थी।

*साढ़े 16 हजार कार, 34,881 दोपहिया की बिक्री*

राडा के पदाधिकरियों ने बताया कि उन्हें प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 57435 वाहनों की बिक्री हुई। इसमें 34,881 दोपहिया की बिक्री हुई। एक्सपो में बिके कारों की संख्या 16502 है और बस, ट्रक, तिपहिया समेत 6052 अन्य वाहन बिके हैं। पेट्रोल से चलने वाली बाइक के साथ ही ईवी दोपहियों की भी खरीदी की है।

*राडा एक्सपो में हुआ 3 हजार करोड़ से ज्यादा का बिजनेस*

राडा ऑटो एक्सपो के गुरुवार को मिले आंकड़ों के मुताबिक इस बार 3 हजार करोड़ से ज्यादा के वाहन बिके हैं। इस बिक्री से सरकार के खाते में करोड़ों रुपए का राजस्व पहुंचा है। इस बार शासन की ओर से यातायात सुरक्षा अंशदान का भी प्रावधान किया गया था। उसमें भी 10 करोड़ रुपए से अधिक की राशि गई है।

*मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री, परिवहन मंत्री को राडा ने दिया धन्यवाद*

राडा ऑटो एक्सपो में रिकॉर्डतोड़ बिक्री के लिए टीम राडा ने राज्य सरकार का आभार जताया है। राडा के अध्यक्ष श्री रविन्द्र भसीन, राडा के उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, राडा के सचिव श्री विवेक अग्रवाल, राडा के कोषाध्यक्ष श्री मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी, फाडा के पूर्व अध्यक्ष श्री मनीष राज सिंघानिया, राडा के पूर्व अध्यक्ष एवं फाडा छत्तीसगढ़ चेप्टर के अध्यक्ष श्री विवेक गर्ग, फाडा छत्तीसगढ़ चेप्टर के पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, राडा के पूर्व अध्यक्ष श्री जयेश पिथालिया, श्री शशांक शाह ने राडा एक्सपो में 50 फीसदी रोड टैक्स में छूट दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी आर परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप को धन्यवाद दिया।

*पूरे छत्तीसगढ़ के ग्राहकों को उनके जिलों में मिला*

राडा के ऑटो एक्सपो में पहली बार पूरे छत्तीसगढ़ के ग्राहकों को लाभ मिला। ऑटो एक्सपो-2026 के अंतर्गत सभी नागरिकों को अपने गृह जिले में ही वाहन पंजीयन कराने की सुविधा दी गई। इससे ग्राहक अपने नजदीक के डीलर्स के पास पहुंचे और वाहनों की खरीदी की। उन्होंने खरीदे गए वाहन पर अपने गृह जिले के परिवहन कार्यालय का पंजीयन चिन्ह (आरटीओ कोड) प्राप्त किया।

Post navigation

Previous कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए कलिंगा विश्वविद्यालय ने किया राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन
Next केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

Related Stories

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

April 16, 2026
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन

April 16, 2026
कांग्रेस पार्टी को जनहित की मुद्दों से ही कोई सरोकार नहीं है- नलिनीश ठोकने
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस पार्टी को जनहित की मुद्दों से ही कोई सरोकार नहीं है- नलिनीश ठोकने

April 16, 2026

Recent Posts

  • युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन
  • कांग्रेस पार्टी को जनहित की मुद्दों से ही कोई सरोकार नहीं है- नलिनीश ठोकने
  • छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 का बंगाली समाज ने किया समर्थन
  • कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर में “आधुनिक शिक्षकों के लिए व्यावहारिक एआई उपकरण” विषय पर 7 दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का सफल समापन

You may have missed

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

April 16, 2026
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 पर विभिन्न समाजों ने व्यक्त किया समर्थन

April 16, 2026
कांग्रेस पार्टी को जनहित की मुद्दों से ही कोई सरोकार नहीं है- नलिनीश ठोकने
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस पार्टी को जनहित की मुद्दों से ही कोई सरोकार नहीं है- नलिनीश ठोकने

April 16, 2026
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 का बंगाली समाज ने किया समर्थन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 का बंगाली समाज ने किया समर्थन

April 16, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.