Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राडा ऑटो एक्सपो में संडे को उमड़ पड़ी भीड़, बिक्री का आंकड़ा 25 हजार पार 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राडा ऑटो एक्सपो में संडे को उमड़ पड़ी भीड़, बिक्री का आंकड़ा 25 हजार पार 

Abhinesh Pandey February 1, 2026

 

0 5 फरवरी को होगा समापन, रायपुर के श्री राम बिजनेस पार्क में जारी है राडा ऑटो एक्सपो

रायपुर। राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में चल रहे राडा ऑटो एक्सपो में संडे को भीड़ उमड़ पड़ी। हर स्टॉल पर पहुंचे लोग वाहनों की पूछताछ और बुकिंग करते रहे। 13 दिनों में 25 हजार 200 वाहनों की बिक्री हो गई है। रविवार को एक्सपो में फैशन शो, लावणी नृत्य और डांस की धूम रही। रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट के साथ वाहन खरीदने का सुनहरा अवसर अब सिर्फ चार दिन है। रविवार को एक्सपो में दो वाहनों की लान्चिंग हुई।

रविवार छुट्टी के दिन लोग सुबह से ही परिवार के साथ में राडा ऑटो एक्सपो पहुंचे। वे अलग-अलग में पहुंचकर वाहनों को देखते रहे। बाइक और कारों के फीचर्स और रेट की जानकारी लेने के बाद कई लोगों ने मौके पर ही बुकिंग कराई।

100 ब्रांड्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी

राडा पदाधिकारियों ने बताया कि एक्सपो में देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों के नवीनतम मॉडल, लक्जरी गाड़ियां और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की एक श्रृंखला यहां प्रदर्शित की गई है। राडा के अध्यक्ष रविंद्र भसीन, उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन और राडा के वरिष्ठ पदाधिकारी अमर पारवानी, फाडा के रिसर्च एंड एकेडमी के नेशनल चेयरमैन मनीष राज सिंघानिया, फाडा के पूर्व स्टेट चेयरमैन अनिल अग्रवाल, जयेश पिथालिया, शशांक शाह, फाडा के स्टेट चेयरमैन विवेक गर्ग ने बताया कि एक्सपो में 100 ब्रांड्स के 300 से ज्यादा स्टॉल लगे हैं।

रोड टैक्स में छूट का मौंका 4 दिन शेष

राडा के अध्यक्ष रविन्द्र भसीन और उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी का कहना है कि ग्राहक राडा आॅटो एक्सपो में छूट का लाभ लेने से ना चूके। 5 फरवरी तक ही छत्तीसगढ़ शासन की ओर से रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। ऑटो एक्सपो में हर दिन खरीदी का रिकॉर्ड बनते जा रहा है।

एक्सपो स्थल पर ही पंजीयन की सभी सुविधा

एक्सपो स्थल पर अस्थायी आरटीओ कार्यालय बनाया गया है। आरटीओ के अधिकारियों के साथ में उनकी टीम मौजूद रहती है और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद मौके पर ही वाहनों का पंजीयन करती है। वाहन एचएसआरपी प्लेट लगकर निकल रहे हैं। राडा पदाधिकारियों ने बताया कि एचएसआरपी लगाने के लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

लावणी नृत्य और फैशन शो का जलवा

एक्सपो में संडे को ग्राहकों के एंटरटेनमेंट के लिए कई आयोजन हुए। महाराष्ट्र से आए कलाकारों ने लावणी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। परंपरागत वेशभूषा के साथ नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। वहीं रैम्प पर फैशन का जलवा बिखरा। साथ ही डांस और म्यूजिक बैंड की प्रस्तुति हुई।

टीवीएस थ्री व्हीलर और सुजुकी ई-एक्सेस लॉन्च

राडा एक्सपो में रविवार को दो वाहनों की लॉन्चिंग हुई। एक टीवीएस थ्री व्हीलर लोडर की लॉन्चिंग की गई। वहीं सुजुकी के ई-एक्सेस की लॉन्चिंग हुई।

Post navigation

Previous जवाहर नगर मंडल ने देखा केंद्रीय बजट 2025-26 का सीधा प्रसारण; अमरजीत छाबड़ा बोले- यह विकसित भारत का संकल्प पत्र है
Next केंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.