Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ का भव्य उद्घाटन, 1000 वाहनों की होगी डिलीवरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ का भव्य उद्घाटन, 1000 वाहनों की होगी डिलीवरी

Abhinesh Pandey January 20, 2026

 

_शाम 7 बजे भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की रहेगी मौजूदगी_  

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

_रोड टैक्स में 50% की छूट और कंपनियों के ऑफर से ग्राहकों में भारी उत्साह_

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के श्री राम बिजनेस पार्क में रायपुर ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ का भव्य उद्घाटन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 21 जनवरी की शाम 7 बजे करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी और परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। साथ ही राज्य के कई अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की भी इस समारोह में मौजूदगी रहेगी। छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग द्वारा ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ में ऑटो एक्सपो ग्राउंड से खरीदी गई हर गाड़ी पर आर.टी.ओ. टैक्स में 50% की छूट दी जा रही है। इससे ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह है और विधिवत उद्घाटन के दिन 1000 वाहनों की डिलीवरी की संभावना है।

*50% रोड टैक्स छूट को लेकर जबरदस्त उत्साह*

राडा के अध्यक्ष श्री रविंद्र भसीन, उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, सचिव श्री विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री मुकेश सिंघानिया और राडा वरिष्ठ पदाधिकारी श्री अमर पारवानी, श्री मनीष राज सिंघानिया, श्री अनिल अग्रवाल, श्री जयेश पिथालिया, श्री शशांक शाह, फाडा के स्टेट चेयरमैन श्री विवेक गर्ग ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी जा रही रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट से ग्राहकों में जबर्दस्त उत्साह है। वाहनों के शो-रूम में पहुंचकर ग्राहकों ने भारी बुकिंग कराई है। इनकी डिलीवरी विधिवत उद्घाटन के साथ की जाएगी।

*आज के खास आकर्षण : 4 वाहनों की लॉन्चिंग*

राडा ऑटो एक्सपो 2026 में 21 जनवरी को 4 वाहनों की लॉन्चिंग होगी। इनमें महिन्द्रा कंपनी की कार 7 एक्सओ, यामाहा की बाइक एक्सएसआर 155, टाटा कंपनी की कार सिएरा, मारुति सुजुकी कंपनी की कार विक्टोरिस की लॉन्चिंग होगी।

*पैसेंजर ही नहीं कमर्शियल व्हीकल भी एक्सपो में*

राडा के पदाधिकारियों ने बताया कि बाइक, कार, बस समेत पैसेंजर व्हीकल ही नहीं राडा एक्सपो 2026 में कमर्शियल व्हीकल भी प्रदर्शित किए गए हैं। एक्सपो में देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों के सभी मॉडल, इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) की श्रृंखला भी पेश की गई है। ग्राहक वाहनों की टेस्ट ड्राइव भी कर सकते हैं।

*मौके पर ही वाहनों का हो रहा है पंजीयन*

राडा एक्सपो स्थल पर परिवहन विभाग का स्टॉल भी लगाया गया है। यहां पर पंजीकृत होकर निकलने वाले वाहनों पर आरटीओ टैक्स में 50 फीसदी की छूट मिल रही है। एक्सपो में खरीदी जा रही वाहनों पर नि:शुल्क एचएसआरपी लगाकर दी जा रही है।

*पहला ऑटो एक्सपो, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के ग्राहकों को लाभ*

यह प्रदेश का पहला ऑटो एक्सपो है, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के ग्राहकों को लाभ मिल रहा है। ऑटो एक्सपो-2026 के अंतर्गत सभी नागरिकों को अपने गृह जिले में ही वाहन पंजीयन कराने की सुविधा दी जा रही है। यानी खरीदे गए वाहन पर अपने गृह जिले के परिवहन कार्यालय का पंजीयन चिन्ह (आरटीओ कोड) प्राप्त किया जा सकेगा। दूरस्थ क्षेत्रों के डीलर्स भी इस ऑटो एक्सपो में भाग ले रहे हैं।

*फाइनेंस और इंश्योरेंस की सुविधा भी*

रायपुर ऑटो एक्सपो में छत्तीसगढ़ की जनता को एक ही स्थान पर सभी प्रकार के वाहन मॉडल एवं नवीनतम तकनीक से युक्त नए मॉडलों को देखने, परखने और चुनने का अवसर ही नहीं मिल रहा बल्कि रायपुर ऑटो एक्सपो-2026 में देश के विभिन्न फाइनेंसर एवं बैंक न्यूनतम दरों पर वाहन ऋण उपलब्ध करा रहे हैं, वहीं इंश्योरेंस कंपनियां न्यूनतम दरों पर वाहन बीमा की सुविधा प्रदान कर रही हैं।

Post navigation

Previous नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा में हर्ष
Next लगभग 1 करोड़ 58 लाख से अधिक लाभार्थियों को फ़ाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाने का लक्ष्य

Related Stories

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक

September 3, 2026
विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन

September 3, 2026
जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

September 3, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
  • जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम
  • गृह निर्माण मंडल की आवासीय योजनाओं में चलेगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान

You may have missed

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक

September 3, 2026
विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन

September 3, 2026
जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

September 3, 2026
साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम

September 3, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.