Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे 21 जनवरी को राडा ऑटो एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे 21 जनवरी को राडा ऑटो एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ

Abhinesh Pandey January 14, 2026

रायपुर।

राजधानी के श्री राम बिजनेस पार्क (ऑटो एक्सपो ग्राउंड) में आगामी 20 जनवरी से बहुप्रतीक्षित ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ का आयोजन होने जा रहा है। 17 दिनों तक चलने वाले इस ऑटोमोबाइल महाकुंभ का औपचारिक और भव्य उद्घाटन 21 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

​रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (RADA) द्वारा आयोजित इस एक्सपो में सरकार की ओर से रोड टैक्स में दी गई 50 प्रतिशत की भारी छूट ग्राहकों के लिए मुख्य आकर्षण होगी।

*​प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति*

​राडा अध्यक्ष श्री रविंद्र भसीन ने बताया कि उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में:

​श्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री, श्री ओ.पी. चौधरी, वित्त मंत्री और श्री केदार कश्यप, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति की सहमति प्रदान की है।

*​50% टैक्स छूट: मध्यम वर्ग के लिए बड़ा अवसर*

​छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग द्वारा जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, एक्सपो स्थल से खरीदे गए गैर-परिवहन वाहनों (इलेक्ट्रिक वाहनों को छोड़कर) के लाइफटाइम टैक्स पर 50% की रियायत दी जाएगी। राडा के नेतृत्व ने इस निर्णय के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के आर्थिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

*​एक्सपो की मुख्य विशेषताएं:*

*​रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद:* पिछले एक्सपो में 29,000 से अधिक वाहनों की बिक्री और ₹800 करोड़ से ज़्यादा का जीएसटी राजस्व प्राप्त हुआ था। इस वर्ष राडा पदाधिकारियों (अमर पारवानी, मनीष राज सिंघानिया, अनिल अग्रवाल, कैलाश खेमानी, जयेश पिथालिया, शशांक शाह, विवेक गर्ग, विवेक अग्रवाल और मुकेश सिंघानिया) ने बताया इस बार 50000 से अधिक गाड़ियां बिकने का भरोसा है।

*​वन स्टॉप सॉल्यूशन:* एक ही छत के नीचे ऑन-द-स्पॉट बुकिंग, आसान फाइनेंस और इंश्योरेंस की सुविधा मिलेगी।

*​ग्लोबल ब्रांड्स:* वैश्विक कंपनियों के नवीनतम मॉडल और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की विस्तृत रेंज प्रदर्शित की जाएगी।

​राडा परिवार ने प्रदेश की जनता को इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने और अपने सपनों की गाड़ी घर ले जाने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

 

Post navigation

Previous महाराजबंध तालाब संरक्षण को लेकर ग्रीन आर्मी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Next छत्तीसगढ़ी रंगीन सिनेमा की रजत जयंती वर्ष में आयोजन स्मार्ट सिनेमा अवार्ड 2026

Related Stories

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

September 25, 2026
भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 25, 2026
436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा

September 25, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • 436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी
  • सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी

You may have missed

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

September 25, 2026
भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 25, 2026
436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा

September 25, 2026
सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी

September 25, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.