Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • महाराजबंध तालाब संरक्षण को लेकर ग्रीन आर्मी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महाराजबंध तालाब संरक्षण को लेकर ग्रीन आर्मी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Abhinesh Pandey January 14, 2026

 

रायपुर। शहर के प्रमुख जलस्रोत महाराजबंध तालाब के संरक्षण, स्वच्छता एवं पुनर्जीवन को लेकर ग्रीन आर्मी द्वारा रायपुर कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में तालाब में बढ़ते प्रदूषण, कचरा निष्कासन एवं जल शुद्धिकरण से जुड़ी गंभीर समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

ग्रीन आर्मी ने ज्ञापन में मांग की कि महाराजबंध तालाब में नालियों के माध्यम से आने वाले कचरे को रोकने हेतु सभी नालियों पर जाली (ग्रिल) लगाई जाए, ताकि भविष्य में तालाब में गंदगी का प्रवेश पूरी तरह रोका जा सके। इसके साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि STP प्लांट के बगल में तालाब के भीतर 100 ट्रक से अधिक कचरा एवं मलबा जमा हो चुका है, जिसे तत्काल बाहर निकाला जाना आवश्यक है।

साथ ही ज्ञापन में यह भी कहा गया कि STP प्लांट को शीघ्र चालू किया जाए, ताकि बिना शुद्धिकरण के गंदा पानी तालाब में न जाए और जल गुणवत्ता बनी रहे।

शीतला तालाब संरक्षण का विषय भी प्रमुखता से उठाया गया

ग्रीन आर्मी द्वारा ज्ञापन में शीतला तालाब, पचपेड़ी नाका, सर्वोदय नगर क्षेत्र को अवैध कब्जों से मुक्त कराने की मांग रखी गई तथा तालाब को उसके मूल स्वरूप में संरक्षित रखने पर जोर दिया गया।

नगर निगम व प्रशासन से समन्वित कार्रवाई की मांग

ज्ञापन नगर निगम आयुक्त, सभापति एवं महापौर को भी सौंपा गया, जिससे विभिन्न विभागों के समन्वय से तालाब संरक्षण के लिए ठोस एवं स्थायी निर्णय लिए जा सकें।

इस अवसर पर ग्रीन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अमिताभ दुबे, श्री गुरदीप टुटेजा, श्रीमती मोनिका बागरेचा, श्रीमती भारती श्रीवास्तव, राधिका यदु, अशोक धनकर, राजू लाल यादव, विनय चौरे एवं विजय शिवा उपस्थित रहे।

ग्रीन आर्मी ने उम्मीद जताई कि प्रशासन महाराजबंध एवं शीतला तालाब सहित शहर के अन्य जलस्रोतों के संरक्षण हेतु शीघ्र प्रभावी कदम उठाएगा।

 

Post navigation

Previous विकसित भारत यंग प्रोफेशनल्स राउंड टेबल का आयोजन…..
Next मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे 21 जनवरी को राडा ऑटो एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ

Related Stories

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

September 25, 2026
भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 25, 2026
436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा

September 25, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • 436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी
  • सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी

You may have missed

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

September 25, 2026
भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 25, 2026
436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा

September 25, 2026
सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी

September 25, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.