Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • शिक्षा से ही राष्ट्र बदलेगा, शिक्षक इसकी धुरी हैं – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शिक्षा से ही राष्ट्र बदलेगा, शिक्षक इसकी धुरी हैं – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

Abhinesh Pandey January 6, 2026

 

*राष्ट्र हित, शिक्षा हित, शिक्षार्थी एवं शिक्षक हित पर हुआ मंथन*

*जिला अध्यक्ष श्री मनीष देवांगन ने बताया कि दो दिवसीय प्रांत स्तरीय शिक्षक सम्मेलन में LB शिक्षक संवर्ग की प्रमुख मांग प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना हो इस हेतु मांग पत्र माननीय वित्त मंत्री को सौंपा गया* 

 

*रायगढ़:- 05 जनवरी 2026/छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ द्वारा अपने चार पुरुषार्थ राष्ट्रहित, शिक्षाहित, शिक्षार्थी हित एवं शिक्षक हित की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित दो दिवसीय प्रांत स्तरीय शिक्षक सम्मेलन एवं शैक्षिक संगोष्ठी के भव्य कार्यक्रम का समापन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। नगर निगम रायगढ़ के ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मेलन में राष्ट्र हित, शिक्षा हित, शिक्षार्थी हित एवं शिक्षक हित जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। समापन कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। सम्मेलन का आयोजन 03 एवं 04 जनवरी को किया गया था। इस वैचारिक कुंभ में कलम की शक्ति एवं संगठन की भक्ति का प्रमाण देने के लिए पूरे प्रदेश भर के 33 जिलों जिसमें प्रदेश के सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, सरगुजा, कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ के दूर-दराज के सभी अंचलों से बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि शामिल हुए।*

*03 एवं 04 जनवरी को राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका विषय पर वक्ता के रूप में श्री नारायण नामदेव जी सह प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विषय पर वक्ता के रूप में श्री आलोक शर्मा सेवानिवृत्त प्राध्यापक शिक्षा महाविद्यालय रायपुर एवं बौद्धिक विषय समाज और राष्ट्र निर्माण में पंच परिवर्तन विषय पर वक्ता के रूप में श्री गोपाल यादव जी सह प्रांत कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत की गरिमामयी उपस्थिति रही*

*वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य शिक्षा से ही बदलता है और शिक्षा की गुणवत्ता का सीधा संबंध शिक्षक की सोच, संस्कार और नवाचार से होता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक भारत की सबसे बड़ी ताकत यह है कि एक सामान्य परिवार का बच्चा भी शिक्षा के बल पर सर्वोच्च पदों तक पहुंच सकता है। उन्होंने अपने जीवन अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिक्षक केवल विषय पढ़ाने वाला नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र का निर्माता होता है। शिक्षक के भीतर पालक भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संस्कार और राष्ट्र के प्रति समर्पण विकसित करती है।*

*वित्त मंत्री ने कहा कि आज शिक्षा व्यवस्था में भवन, संसाधन और योजनाओं की उपलब्धता बढ़ी है, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती गुणवत्ता, नवाचार और मूल्य आधारित शिक्षा की है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में सरकारी स्कूलों के प्रति विश्वास को पुनः मजबूत करने की आवश्यकता है, जिसमें शिक्षकों की भूमिका निर्णायक है। रायगढ़ में शिक्षक सदन की मांग पर वित्त मंत्री ने विधायक निधि से 20 लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा करते हुए कहा कि शिक्षक संघ के लिए स्थायी और सशक्त आधार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिक्षक संघ द्वारा उठाए गए विषयों को सरकार के समक्ष सकारात्मक रूप से रखा जाएगा।*

*महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि शिक्षक केवल बच्चों को शिक्षित ही नहीं करते,बल्कि उन्हें जीवन के उतार-चढ़ाव से लड़ने योग्य बनाते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों, गुणवत्ता और नवाचार पर केंद्रित यह सम्मेलन वास्तव में प्रशंसनीय है। नगर निगम रायगढ़ के महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि शिक्षक समाज के ज्ञान स्तंभ हैं। उन्होंने सम्मेलन के सफल आयोजन पर शिक्षक संघ को बधाई देते हुए सभी अतिथियों एवं गुरुजनों का अभिनंदन किया।*

*सम्मेलन के दौरान राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका, नवाचार एवं सामाजिक परिवर्तन, शिक्षकों के उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षकों की मूलभूत समस्याओं से संबंधित एक मांग-पत्र वित्त मंत्री को सौंपा गया। साथ ही शिक्षक संघ रायगढ़ एवं सक्ति द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का भी विमोचन किया गया। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए शिक्षक पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, श्री अरुणधर दिवान, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, शिक्षक संघ प्रांतीय, संभागीय एवं जिला पदाधिकारी श्री ओंकार ठाकुर, श्री संजय ठाकुर, श्री मनोज राय, डॉ. आलोक शर्मा, श्री गोपाल यादव,श्री आशीष रंगारी, मनीष देवांगन रायपुर जिला अध्यक्ष,सुनील नायक, ज्ञानेश्वर वर्मा , मोहित वर्मा, अवध वर्मा, गोविन्द वर्मा तिल्दा विकासखंड से देवेंद्र सिंह ठाकुर,प्रकाश चंद गिलहरे,युधिष्ठिर बुडेक,ललित शर्मा,नरेश वर्मा,संजय वर्मा धरसीवां ईकाई श्रीमान नंदू निषाद अध्यक्ष, श्री राजकुमार साहू उपाध्यक्ष, श्री लेखराम साहू , पूनम चन्द्र वर्मा, श्री उत्तरा कुमार पटेल जी कार्यकारिणी सदस्य । सहित संघ के सदस्यगण मौजूद रहे।

Post navigation

Previous SIR प्रक्रिया में दावा आपत्ति, सुनवाई और वेरिफिकेशन की समय सीमा 6 महीने बढ़ाई जाये आम आदमी पार्टी
Next रेरा का सख्त रुख: स्वीकृत ले-आउट से विचलन पर “वॉलफोर्ट एलेन्सिया” परियोजना के प्रमोटर पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026
संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026
संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.