रायपुर।
राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय UCMAS अबैकस और मेंटल एरिथमेटिक प्रतियोगिता का आयोजन 4 जनवरी 2026 को व्हीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर महर्षि वाल्मीकि मण्डपम में किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने विजुअल, लिसनिंग और फ्लैश कैटेगरी में अबैकस की मदद से तेज़ी से गणितीय सवाल हल किए। इस भव्य प्रतियोगिता में 5 से 13 साल के करीब एक हजार बच्चे शामिल हुए थे। खास बात ये कि बच्चों ने विजुअल, लिसनिंग और फ्लैश कैटेगरी में अबैकस की मदद से तेज़ी से गणितीय सवाल हल किए। प्रतियोगिता के बाद सभी 8 लेवल पूरा करने वाले और इंटरनेशनल ग्रेडिंग एग्जाम पास करने वाले बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी भी हुई। राजधानी रायपुर के ज्ञान गंगा स्कूल में अध्ययनरत कक्षा 8 वी के छात्र विराज जंघेल ने प्रतियोगिता में भाग लेकर बड़ी ही तेजी से सवालों को हल कर चैम्पियन का खिताब जीता। विराज जंघेल चौबे कॉलोनी स्थित UCMAS क्लास में अध्ययनरत है। वहां के शिक्षक धर्मेंद्र सर एवं निधि मैडम ने विराज को चैंपियन बनने पर बधाई दी।
चैंपियन, सीनियर और जूनियर चैंपियन ऑफ चैंपियंस को उपस्थित धर्मेंद्र जैन जी ने विराज को आकर्षक पुरस्कार ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया। मुख्य अतिथि के तौर पर यूसीमास मध्य प्रदेश के प्रबंध निदेशक नीरज गोयल और अमृता गोयल मौजूद रहे।
