Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • आईसीएआई रायपुर शाखा द्वारा आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (ऐ आई ) सर्टिफिकेट कोर्स का 5वां बैच सफलतापूर्वक प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आईसीएआई रायपुर शाखा द्वारा आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (ऐ आई ) सर्टिफिकेट कोर्स का 5वां बैच सफलतापूर्वक प्रारंभ

Abhinesh Pandey January 2, 2026

रायपुर।

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की रायपुर शाखा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लेवल–1 सर्टिफिकेट कोर्स के 5वें बैच का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया। यह तीन दिवसीय प्रमाणपत्र कोर्स है, जिसमें 60 से अधिक प्रतिभागी सदस्यों ने सहभागिता की।

कोर्स के प्रथम दिवस पर अहमदाबाद, गुजरात से पधारे सीए भाविन गोकलानी जी ने फैकल्टी के रूप में एआई के व्यावहारिक उपयोग, प्रोफेशनल एप्लीकेशंस एवं भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर आईसीएआई रायपुर शाखा के अध्यक्ष सीए विकास गोलछा ने जानकारी देते हुए बताया कि

आईसीएआई द्वारा देशभर में 600 से अधिक एआई सर्टिफिकेट कोर्स बैच आयोजित किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से 35,000 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को एआई कौशल से सशक्त बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि आईसीएआई भारत में एआई क्रांति का पथप्रदर्शक (Torch Bearer) बनकर अपने सदस्यों के लिए सुव्यवस्थित एवं व्यावसायिक रूप से उपयोगी एआई सर्टिफिकेट कोर्स संचालित कर रहा है, जिससे सदस्य भविष्य के लिए स्वयं को तैयार कर सकें।

रायपुर शाखा द्वारा अब तक 5 एआई सर्टिफिकेट कोर्स एवं 1 एआई वर्कशॉप का आयोजन किया जा चुका है, जिसके माध्यम से 400 से अधिक सदस्यों को नवीनतम एआई स्किल सेट्स एवं उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

कार्यक्रम में आईसीएआई रायपुर शाखा की प्रबंध समिति से

सीए रवि जैन (सचिव), सीए संस्कार अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) एवं सीए शीतल कला (महिला समिति अध्यक्ष) सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

आईसीएआई रायपुर शाखा निरंतर अपने सदस्यों को तकनीकी रूप से सक्षम, भविष्य-उन्मुख एवं प्रतिस्पर्धात्मक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कार्यरत है।

Post navigation

Previous सड़क सुरक्षा माह 2026 का 02 कार्यक्रमों से हुआ शुभारंभ
Next धान खरीदी की तारीख 10 फरवरी तक बढ़ाये सरकार-तारेंद्र चंद्राकर, अध्यक्ष (किसान विंग),आम आदमी पार्टी

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026
संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026
संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.