Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • महाराजबंध तालाब से 50 ट्रक कचरा बाहर — ग्रीन आर्मी का तालाब सफाई अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महाराजबंध तालाब से 50 ट्रक कचरा बाहर — ग्रीन आर्मी का तालाब सफाई अभियान

Abhinesh Pandey December 30, 2025

 

रायपुर। 30 दिसंबर 2025 महाराजबंध तालाब को स्वच्छ एवं संरक्षित करने के उद्देश्य से चल रहे ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के तालाब सफाई अभियान ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। इस अभियान के 20 दिन पूर्ण हो चुके हैं और अब तक तालाब के लगभग आधे हिस्से की सफाई पूरी कर ली गई है।

अभियान के दौरान तालाब से लगभग 50 ट्रक कचरा, प्लास्टिक, पॉलीथिन एवं गाद बाहर निकाली जा चुकी है। साथ ही विसर्जन के बाद तालाब में पड़े 30 से अधिक झांकियों के अवशेष भी हटाए गए हैं, जिससे तालाब की स्थिति में लगातार सुधार देखा जा रहा है।

ग्रीन आर्मी के सदस्य निरंतर श्रमदान के माध्यम से इस ऐतिहासिक तालाब को पुनर्जीवित करने में जुटे हुए हैं। यह अभियान अब केवल सफाई कार्य नहीं, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरण चेतना का जनआंदोलन बन चुका है।

ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अमिताभ दुबे ने कहा—

“ग्रीन आर्मी का यह अभियान शहर की जलधरोहर को बचाने का संकल्प है। 20 दिनों में आधा महाराजबंध तालाब साफ होना और 50 ट्रक कचरा बाहर निकलना हमारे योद्धाओं की मेहनत और जनसहयोग का परिणाम है। ग्रीन आर्मी का लक्ष्य केवल सफाई नहीं, बल्कि लोगों में जिम्मेदारी की भावना जगाना है, ताकि महाराजबंध हमेशा स्वच्छ और सुरक्षित बना रहे।”

ग्रीन आर्मी ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि वे तालाब को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें, गंदगी न फैलाएँ और इस अभियान से जुड़कर रायपुर की अमूल्य जलधरोहर को सुरक्षित रखने में अपनी भूमिका निभाएँ महाराजबंध तालाब की सफाई जनसहयोग से संभव हो रही है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Post navigation

Previous India’s First Digital Museum Dedicated to Tribal Heroes to Feature on Kartavya Path
Next संघ शताब्दी वर्ष पर हिंदू संगम में दिखेगी सामाजिक समरसता की झलक, मुख्य वक्ता होंगे डॉ मोहन भागवत

Related Stories

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायपुर में सॉफ्ट स्किल्स और करियर के अवसरों पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन

You may have missed

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास

October 31, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.