Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रियल एस्टेट सुधारों में छत्तीसगढ़ बना देश का रोल मॉडल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रियल एस्टेट सुधारों में छत्तीसगढ़ बना देश का रोल मॉडल

Abhinesh Pandey December 24, 2025

 

_क्रेडाई नेशनल कॉन्क्लेव में गूंजा राज्य का नाम_

रायपुर।

राष्ट्रीय स्तर पर प्राइवेट रियल एस्टेट डेवेलपर्स की सर्वोच्च संस्था क्रेडाई का नेशनल कॉन्क्लेव नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देशभर से रियल एस्टेट डेवेलपर्स ने भाग लिया। इस कॉन्क्लेव का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ के रियल एस्टेट सेक्टर में हुए प्रशासनिक सुधार और नवाचार रहे, जो पूरे देश में रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए सरकार की नीतियों के लिए रोल मॉडल माने जाने रहे हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं विशेष अतिथि के रूप में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव उपस्थित रहे।

*​छत्तीसगढ़ के रिफॉर्म्स बने चर्चा का केंद्र*

कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री पंकज लाहोटी ने राज्य शासन द्वारा लागू किए गए ऐतिहासिक सुधारों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में स्वतः नामांतरण, जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट के आधार पर प्रोजेक्ट की अनुमति और डीम्ड कम्पलीशन सर्टिफिकेट , स्वत्त डाइवर्सन जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। इन क्रांतिकारी बदलावों की नेशनल डेलीगेट्स ने व्यापक सराहना की, क्योंकि इनमें से कई सुधार देश में सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ में ही प्रभावी हुए हैं।

*​रेरा और क्रेडाई का साझा मॉडल*

सम्मेलन में छत्तीसगढ़ रेरा द्वारा गठित जेआरसीसी (रेरा एवं क्रेडाई की संयुक्त कमिटी) की सफलता के बारे में भी बताया गया। यह मॉडल निवेशकों और डेवलपर्स के बीच पारदर्शिता और विश्वास बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। इसके साथ ही, ‘विकसित भारत 2047’ के विजन पर चर्चा करते हुए रियल एस्टेट सेक्टर के आगामी 21 वर्षों के लक्ष्य भी निर्धारित किए गए। इस विज़न को मूर्त रूप देने के लिए रियल एस्टेट सेक्टर के साथ-साथ अन्य सभी सेक्टर्स भी कृतसंकल्पित होकर सुनियोजित रूप से मिलकर कार्य कर रहे हैं।

*​ पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संकल्प*

सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए छत्तीसगढ़ क्रेडाई ने राज्य में 100 एकड़ वन भूमि विकसित करने का संकल्प लिया है, जिसकी केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने विशेष रूप से प्रशंसा की। इस संकल्प को साकार करने के लिए जल्द ही राज्य में वन भूमि निर्धारण कर, विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।

*​ इन प्रतिनिधियों ने दर्ज कराई उपस्थिति*

कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर चैप्टर का प्रतिनिधित्व करने के लिए आनंद सिंघानिया, पंकज लाहोटी, सुशील पटेरिया, विजय नाथानी, रवि फतनानी, राकेश पांडे, अमित अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, एस. एन. सिंह सहित यूथ क्रेडाई से यश सिंघानिया, नवनीत अग्रवाल, ऋषभ जैन, लकेश चंद्राकर, संदीप चंद्राकर और संचित नथानी शामिल हुए।

Post navigation

Previous स्वदेशी आत्मसम्मान और पुनर्जागरण का अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Next पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 115 शहरों में अटल परिसरों का लोकार्पण

Related Stories

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायपुर में सॉफ्ट स्किल्स और करियर के अवसरों पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन

You may have missed

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास

October 31, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.