Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • क्रेडाई के साथ जुड़कर खरीदे मकान, अवैध प्लाटिंग पर महापौर ने जतायी चिंता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई के साथ जुड़कर खरीदे मकान, अवैध प्लाटिंग पर महापौर ने जतायी चिंता

Abhinesh Pandey August 22, 2025

*देश और दुनिया के लिए आकर्षण का केन्द्र बनने वाला है रायपुर शहर – अरुण साव*

*00 आम लोगों के सपनों का आशियाना पूरा हो सके इसके लिए क्रेडाई माध्यम बने*

 

*रायपुर।* रायपुर शहर देश और दुनिया के लिए आकर्षण का केन्द्र बनने वाला है जिसका लाभ प्रत्यक्ष – अप्रत्यक्ष रुप से सभी को मिलने वाला है। जब छत्तीसगढ़ राज्य 2000 में बना तब और आज 2025 तक का सफर किसी सपने से कम नहीं हैं। तब और अब में राज्य कितना बदला है इसे हम आप सब देख रहे हैं। विकास की दिशा में जिस गति से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व यह राज्य आगे बढ़ रहा है निवेशक आकर्षित हुए हैं,राष्ट्रीय स्तर की संस्थाएं आ रही हैं। विकसित छत्तीसगढ़ के लिए जिस प्रकार योजना बनाकर काम किया है उसकी परिकल्पना आपको दिखाई दे रही है। आम लोगों के सपनों का आशियाना पूरा हो सके इसके लिए क्रेडाई माध्यम बने। सामाजिक सरोकार को लेकर भी कई सारे काम करने वाली क्रेडाई ने मंच से एक बड़ी घोषणा भी इस अवसर पर की कि आने वाले साल में 51 निर्धन कन्याओं का विवाह करायेंगे।

क्रेडाई प्रापर्टी एक्सपो का उद्घाटन करते हुए उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि इस वर्ष हमारी सरकार ने अटल निर्माण वर्ष घोषित किया है,राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटलविहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। सभी शहरों के लिए सिटी डेवलपमेंट प्लान तैयार किया है और विकास के काम उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पहली बार छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में 7 राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। रायपुर व छत्तीसगढ़ के परिदृश्य को इन 25 वर्षों के सफर में बदला हुआ देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कितनी तेजी से विकास हुआ है। 2024-30 के लिए जो औद्योगिक नीति हमने बनायी लगातार निवेश के प्रस्ताव आ रहे हैं। कई बड़े संस्थाएं आ रही है जिससे आने वाला कल विकसित छत्तीसगढ़ का होगा। श्री साव ने कहा कि आपने रेरा प्रुफ एक्सपो लगाया है ताकि लोग जिस प्रकार का घर चाहते हैं या कॉलोनी उन्हें सारी सुविधाओं के साथ मिल सकेगा। जीवन भर की कमाई के साथ आप मकान लेते हैं तब पूरी तरह सावधानी बरत कर संतुष्ट होने पर ही खरीदें। इसलिए एक्सपो एक बड़ा माध्यम है विश्वसनीयता से खरीदी करने का। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जो काम हो रहा है आने वाले समय में आपके मकान व कालोनी की मांग बढ़ेगी।

क्रेडाई प्रापर्टी एक्सपो के शुभारंभ अवसर पर स्वागत भाषण में क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पंकज लाहोटी ने कहा कि बहुत ही खास अवसर लेकर आया है यह एक्सपो जो कि आने वाले कल के छत्तीसगढ़ की झलक है। तस्वीर बदलने वाली है जिसे हम आप नजरअंदाज नहीं कर सकते ये सच्चाई है। निवेश का अवसर बढ़ रहा है,आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप हो रहा है जिससे आने वाले समय में प्रापर्टी की मांग भी बढऩे वाली है। छत्तीसगढ़ की तस्वीर है यह एक्सपो जहां पर 40 डेवलपर्स एक ही छत के नीचे 300 प्रापर्टी के साथ शामिल हैं। हम केवल इमारत ही नहीं बना रहे हैं आने आने वाली पीढ़ी के लिए भविष्य तैयार कर रहे हैं जिससे शिक्षा स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सभी क्षेत्र में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य बनेगा। आइए हम सब मिलकर इन सपनों को हकीकत में बदलें।

रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि रोटी और कपड़ा की व्यवस्था तो सभी लोग कर लेते है लेकिन आप लोग मकान की व्यवस्था करके उन सभी लोगों की जरुरतों को पूरा कर रहे है जिनका सपना होता है कि उनका भी एक खुद का मकान हो। क्रेडाई के मेंबर्स से वे एक चीज की मांग करते है कि वे लोगों को मकान तो बनाकर देते ही है अगर वे साल में 10-10 गरीब बेटियों का विवाह भी करा देते तो इससे बड़ी बात और कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सबसे बेस्ट कंस्ट्रशन कहीं पर है तो वह हमारा रायपुर है, अगर इन मकानों को हम क्लीनिंग कर देंगे तो मकान मजबूत होगा और यहां रहने वाले लोग क्रेडाई और बिल्डर्स का शुक्रिया अदा भी करेंगे। उनकी इस मांग को पूरा करते हुए आभार प्रदर्शन के दौरान क्रेडाई के सचिव अभिषेक बच्छावत ने मंच से ही घोषणा कर दी कि आने वाले साल में क्रेडाई 51 निर्धन कन्याओं के विवाह का जिम्मा लेती है।

महापौर मीनल चौबे ने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में क्रेडाई मेंबर्स से सहयोग मांगा और अवैध प्लाटिंग पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इसे रोकने में आपका भी सहयोग अपेक्षित है। इससे नगरीय निकाय विभाग को काफी परेशानियों का सामना तो करना पड़ता ही है, प्लाट लेने वाले लोगों को भी दिक्कत आती है। शहर का जो विकास हो रहा है उसका लाभ सभी को होगा। शहर की प्रथम नागरिक होने के नाते रेरा की मदद से उनकी समस्याओं को दूर करने की कोशिश करती हैं। यहां एक ही छत के नीचे 40 बिल्डरों ने अपना स्टॉल लगाया है और सभी रेरा से अप्रुवेड है और मैं छत्तीसगढ़ की जनता के साथ रायपुरवासियों से कहना चाहती हूं कि वे यहां आकर अपना मकान जरुर बुक कराएं क्योंकि यहां उनके साथ फ्राड होने की उम्मीद नहीं है। सबसे बड़ा विश्वास होता है और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व उनके विभाग के मंत्री अरुण साव ने उन पर विश्वास जताया है उस पर वे खरी उतरने की कोशिश में दिन रात लगी रहती है कि जनता को कोई परेशानी न हो। वे एक महिला होने के नाते यह नहीं चाहती कि किसी का मकान और दुकान टूटे इसलिए वे अधिकारियों के साथ चर्चा कर ही निर्णय लेती है आम जनता को कोई परेशानी हो।

इससे पूर्व दीप प्रज्जवलन के साथ एक्सपो का विधिवत शुभारंभ हुआ। स्वागत व स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्रेडाई के अध्यक्ष पंकज लाहोटी, सचिव अभिषेक बच्छावत, प्रोग्राम चेयरमेन नवनीत अग्रवाल, को चेयरपर्सन संजना बघेल, संजय रहेजा, निखिल धगट,विजय नत्थानी सहित क्रेडाई के सभी मेंबर्स, स्टॉल होल्डर्स उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सचिव अभिषेक बच्छावत ने क्रेडाई एक्सपो में सभी की सहभागिता के लिए आभार जताया।

Post navigation

Previous राष्ट्रहित में कांग्रेस की गंभीरता शून्य है: सांसद संतोष पांडेय
Next भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर संभालेंगे दायित्व

Related Stories

समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और समान नागरिक अधिकारों को मिलेगी मजबूती
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और समान नागरिक अधिकारों को मिलेगी मजबूती

October 30, 2026
महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल

October 30, 2026
दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें

October 30, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और समान नागरिक अधिकारों को मिलेगी मजबूती
  • महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल
  • दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें
  • सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल
  • शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव विकासशील

You may have missed

समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और समान नागरिक अधिकारों को मिलेगी मजबूती
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और समान नागरिक अधिकारों को मिलेगी मजबूती

October 30, 2026
महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल

October 30, 2026
दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें

October 30, 2026
सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल

October 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.