Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स विश्वविद्यालय में “दीक्षारंभ 2025” ओरिएंटेशन डे का आयोजन – 22 अगस्त 2025
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय में “दीक्षारंभ 2025” ओरिएंटेशन डे का आयोजन – 22 अगस्त 2025

Abhinesh Pandey August 22, 2025

रायपुर।

मैट्स विश्वविद्यालय, आरंग परिसर में “दीक्षारंभ 2025” ओरिएंटेशन डे का आयोजन 22 अगस्त 2025 को बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करना तथा उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता, समग्र विकास और व्यावसायिक प्रगति की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय मुख्य अतिथि श्री अनिल कुमार शुक्ला, न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय द्वारा “विधि के शेत्र में बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए न्याय पालिका की गरिमा और समान और अधिकार क्षेत्र के विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।” अपने उद्बोधन में उन्होंने न्याय, कानून एवं संवैधानिक मूल्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक एवं भावी नेतृत्वकर्ता बनने हेतु प्रेरित किया।

इसके पश्चात् माननीय कुलपति प्रो. (डा.) के. पी. यादव द्वारा प्रेरणादायी संबोधन दिया गया। उन्होंने अनुशासन, नवाचार तथा शैक्षणिक ईमानदारी के महत्व पर बल देते हुए विद्यार्थियों से ज्ञान, रचनात्मकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर माननीय कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रीयेश पगारिया एवं कुलसचिव श्री गोकुल नंदा पांडा ने भी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को स्मरण करने, शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने तथा सत्यनिष्ठा, सेवा एवं सामाजिक योगदान की संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का समापन डा. बृजेश पटेल द्वारा प्रस्तुत आभार प्रदर्शन (Vote of Thanks) के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी विशिष्ट अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

“दीक्षारंभ 2025” (ओरिएंटेशन डे) ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों के शैक्षणिक सफर की मजबूत नींव रखी तथा उनमें उत्साह, जागरूकता और मैट्स विश्वविद्यालय परिवार का हिस्सा होने का गौरवपूर्ण भाव जागृत किया।

Post navigation

Previous सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर दूरसंचार सलाहकार समिति में 8 सदस्यों की नियुक्ति
Next राष्ट्रहित में कांग्रेस की गंभीरता शून्य है: सांसद संतोष पांडेय

Related Stories

समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और समान नागरिक अधिकारों को मिलेगी मजबूती
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और समान नागरिक अधिकारों को मिलेगी मजबूती

October 30, 2026
महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल

October 30, 2026
दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें

October 30, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और समान नागरिक अधिकारों को मिलेगी मजबूती
  • महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल
  • दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें
  • सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल
  • शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव विकासशील

You may have missed

समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और समान नागरिक अधिकारों को मिलेगी मजबूती
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और समान नागरिक अधिकारों को मिलेगी मजबूती

October 30, 2026
महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल

October 30, 2026
दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें

October 30, 2026
सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल

October 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.