Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कांग्रेस को अपनी लगातार हुए हार की समीक्षा करनी चाहिए – नलिनीश ठोकने
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस को अपनी लगातार हुए हार की समीक्षा करनी चाहिए – नलिनीश ठोकने

Abhinesh Pandey August 21, 2025

रायपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने गंभीर आपराधिक आरोप में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री के लगातार 30 दिनों तक जेल में रहने की स्थिति में स्वतः पद से हटाने के प्रावधान वाले संसद में प्रस्तुत 130वें संविधान संशोधन विधेयक को लेकर कांग्रेस के विरोध पर जमकर निशाना साधा है। श्री ठोकने ने कहा कि इस विधेयक से जनप्रतिनिधियों में नैतिक आचरण का आग्रह बढ़ेगा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठोकने ने गुरुवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए इस विधेयक को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान को निंदनीय बताया जिसमें गांधी ने ‘जो राजा चाहे वही कानून’ कहकर इस विधेयक का विरोध किया है। श्री ठोकने ने कहा कि यह कहने से पहले राहुल गांधी को यह नहीं भूलना चाहिए कि यूपीए शासनकाल में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार के जनप्रतिनिधियों से जुड़े एक अध्यादेश को भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में फाड़कर राहुल गांधी ने अपने आपको राजकुमार बताने का काम किया था। इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी ने कई बार विरोधी दलों की सरकार को आर्टिकल 356 का उपयोग करके गाहे-बगाहे बर्खास्त करके सामंती आचरण प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने लोकतंत्र के गौरव व मर्यादा की रक्षा के लिए लगातार कार्य किया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठोकने ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के हालिया बयानों के मद्देनजर कहा कि बघेल व बैज अपने संगठन की दुर्दशा पर विचार करना छोड़ भाजपा और प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते आ रहे हैं। श्री ठोकने ने सवाल किया कि क्या बघेल और बैज ने विधानसभा, लोकसभा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में हुई लगातार हार की समीक्षा की है? क्या कारण है कि कांग्रेस को लगातार हार का मुँह देखना पड़ रहा है? कांग्रेस को सभी चुनाव में जनता ने क्यों नकार दिया? कांग्रेस को अपनी समीक्षा करनी चाहिए। श्री ठोकने ने कहा कि आज कांग्रेस प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विचार शून्य हो चुकी है। कांग्रेस के लोगों के पास कोई भी मुद्दा नहीं है, केवल अपने वजूद का अहसास कराने के लिए कांग्रेस के लोग ऊलजलूल बयानबाजी कर रहे हैं।

————–

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय में “प्रौद्योगिकी, शिक्षा को विकर्षण से अधिक सशक्त बनाती है” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
Next छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों ने की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार राधाकृष्णन से भेंट

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.