रायपुर।
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यभर की सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश जारी किए।
Advertisement
वक्फ बोर्ड ने अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझते हुए लोग देशभक्ति, आपसी एकता और भाईचारे का परिचय दें और इस अवसर की गरिमा बनाए रखें। आदेश को वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने अनुमोदित किया.


