Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • हर साल करोड़ो का बजट लेकिन समस्या दूर होने की बजाय बद से बदतर -मिहिर कुर्मी मीडिया प्रभारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर साल करोड़ो का बजट लेकिन समस्या दूर होने की बजाय बद से बदतर -मिहिर कुर्मी मीडिया प्रभारी

Abhinesh Pandey July 26, 2025

 

*बारिश का पानी घुसने से हुए नुकसान पर मुआवजा दे सरकार-गोपाल साहू, प्रदेश अध्यक्ष, AAP छ ग*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर, 26 जुलाई 2025। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने छत्तीसगढ़ के शहरों में बरसात में जगह-जगह जलभराव की गंभीर समस्या पर कहा कि स्थानीय नगर निगम/पालिका प्रशासन की लापरवाही से यह स्थिति बनी है। सबसे ज्यादा बुरा हाल राजधानी रायपुर का है, जहां मूसलाधार बारिश में ही निगम की अव्यवस्था उजागर हो गयी है तो पूरे बरसात के मौसम में क्या हाल होगा। हाल ही में रायपुर और प्रदेश के सभी नगर निगमों/पालिकाओं में करोड़ों का बजट नाली की सुचारु व्यवस्था और जलभराव को रोकने के लिए दिया गया है इसके लिए निगम को मानसून तैयारियाँ जैसे ड्रेनेज सफाई, रेन हार्वेस्टिंग, स्टॉर्मवॉटर लाइन बहाली और जोनल अधिकारियों के लिए जिम्मेदारी सुनिश्चित करना चाहिए था,क्योंकि बारिश में स्थानीय जलजमाव एक बड़ी समस्या है, खासकर कुछ प्रमुख व निम्न-भूमि वाले इलाकों में। कल की बारिश में ज्यादातर शहरों की पास कॉलोनियों तथा शहर के मुख्य मार्ग में बाढ़ की स्थिति है। नालियों की सफाई नहीं हो रही है सड़के जर्जर है शहर के कई वार्डों में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है, आम जनता परेशान है। भाजपा विधायकों को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं, शहर में बारिश में जल भराव से त्राहि-त्राहि मची हुई है। रायपुर नगर निगम की मेयर मीनल चौबे ने ‘हमने बनाया है हम ही संवारेंगे, रायपुर को स्वर्ग सा निखारेंगे’ हर गली हर मोड़ चमकायेंगे, नव निर्माण की लौ जलायेंगे’ की शायरी के साथ रायपुर को ‘स्वर्ग सा निखारने’ के लिए 1529 करोड़ 53 लाख 28 हजार रुपए का बजट पेश किया था जो लगता है सिर्फ भ्रष्टाचार की भेंट ही चढ़ जायेगा।

प्रदेश महासचिव (मीडिया,सोशल मीडिया,मुख्य प्रवक्ता) सूरज उपाध्याय ने कहा कि हर साल निगम प्रशासन को बरसात की समस्यायों के निवारण के लिए करोड़ों का बजट मिलता है लेकिन उस बजट का सही उपयोग नहीं किया जाता और सारा पैसा भ्रष्टाचार में चला जाता है। बारिश के कारण बिजली के वाहक खंभों में करंट आने की घटनाएँ भी सामने आती हैं, जिससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा खतरे में रहती है। लोगों के घरों में पानी घुस रहा है, शहर के लोगों को परेशानी हो रही है। निगम प्रशासन के पास बाढ़ से निपटने के लिए कोई योजना नहीं है। लेकिन सम्बंधित अधिकारी और विधायक मौन हैं। लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। लोगों को गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी,प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन सिंह ने कहा कि 25 जुलाई की रात रायपुर में बारिश के बाद सड़कें समंदर में तब्दील हो गई हैं। वाटरलॉगिंग की समस्या के चलते लोगों का गुस्सा नगर निगम की टीम पर फूट पड़ा है।शहर के प्रोफेसर कॉलोनी, कुशालपुर, डी डी नगर सहित कई वार्डों में सड़कें जलमग्न हो गई हैं। निचले इलाकों में बारिश और नालों के पानी ने अपना कब्जा जमा लिया है। कई लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया।लोग सुबह से ही बारिश के पानी को घरों से निकालने के लिए जूझते रहे,नाराज लोगों ने कई घंटे हाईवे जाम कर अपना गुस्सा जताया।जाम खुलवाने के लिए मौके पर सीएसपी को पहुंचना पड़ा। अगर निगम प्रशासन पहले सजग हो जाता तो ये स्थिति नहीं बनती।

रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान, महासचिव प्रदुमन शर्मा, संगठन मंत्री सागर क्षीरसागर,प्रदेश सयुंक्त सचिव संतोष कुशवाहा, रायपुर शहर अध्यक्ष पुनारद निषाद, उपाध्यक्ष मिथलेश साहू,, नरेंद्र ठाकुर, शिव शर्मा, एकांत अग्रवाल, विनोद चंद्राकर, महेंद्र बिसेन ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 4 जुलाई 2025 को प्रदेश के सभी नगर निगम कमीशनरों और जिला पंचायत सीईओ को विज्ञप्ति के माध्यम से इस समस्या पर आगाह किया था बावजूद इसके निगम /पालिका प्रशासन सोता रहा। आज रायपुर में लोग रिंग रोड के सामने प्रदर्शन को मजबूर हुए क्या अब जनता का यही काम रह गया है?आम आदमी पार्टी मांग करती है कि जनता के घरों में बारिश का पानी घुसने से ड्राइंग रूम और किचन का जो लाखों का फर्नीचर खराब हो गया है, उसका मुआवजा सरकार को देना चाहिए और सरकार ने सुचारु व्यवस्था के लिए फंड दिया लेकिन लापरवाही हुई है तो क्या निगम प्रशासन इस लापरवाही पर कमिश्नर पर कार्यवाही करेगी?

*मिहिर कुर्मी*

*प्रदेश मीडिया प्रभारी*

*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

*8461830001*

Post navigation

Previous दिल्ली में पप्पू,छत्तीसगढ़ में बिट्टू ,कांग्रेस परिवार तक सिमटी:पुरंदर मिश्रा
Next कलिंगा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय IEEE “गुणवत्ता युक्त सम्मेलन” कार्यशाला

Related Stories

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026
युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 18, 2026
विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

August 18, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
  • बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश
  • छत्तीसगढ़ में ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का सफल समापन

You may have missed

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026
युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 18, 2026
विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

August 18, 2026
बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

August 18, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.