Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • शहर की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो विकास:महापौर मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहर की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो विकास:महापौर मीनल चौबे

Abhinesh Pandey July 23, 2025

 

*शहर में पेयजल समस्या और जलभराव समस्या निराकरण को प्राथमिकता*

*श्रीगणेश मूर्तियों का विक्रय जोनवार या बड़े -बड़े मैदान में करवाकर यातायात सुगम बनाये रखने पर सुझाव*

रायपुर, समय रथ।

नगर निगम रायपुर में आज महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में लोककर्म विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोककर्म विभाग के अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल सहित निगम के वरिष्ठ अभियंतागण उपस्थित रहे।

महापौर श्रीमती चौबे ने राजधानी रायपुर में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का कार्य केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि शुद्ध पेयजल आपूर्ति, जलभराव की समस्या से मुक्ति, नाली-नालों का समुचित विकास तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत रहवासियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

महापौर द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश:

शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों में सड़क, बिजली, पानी और सीवरेज की व्यवस्था पूर्ण की जाए।

नदी-नालों के संरक्षण और पुनर्निर्माण को प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि बरसात के मौसम में किसी भी वार्ड में जलभराव की स्थिति न बने। इसके लिए सभी ज़ोन में नालियों की सफाई और ड्रेनेज सुधार कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा

आगामी श्रीगणेश उत्सव को दृष्टिगत रखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए श्रीगणेश मूर्ति विक्रय केंद्रों को जोनवार अथवा बड़े मैदानों में निर्धारित करने का सुझाव आया .जिस पर जनसहयोग से निर्णय लिया जाएगा.

महापौर ने सभी अभियंताओं को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता तथा सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में मुख्य अभियंता श्री यू.के. घलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता श्री संजय बागदे, प्रभारी अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, श्री पी. राजेश नायडू, प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा सहित सहायक अभियंता एवं उप अभियंता उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous Nutrition In My Plate- स्वस्थ आहार और संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूकता के लिए वर्कशॉप
Next राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की शुभकामनाएँ

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.