Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिज़ाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी “द डिज़ाइन फेस्ट – 2025” छात्रों की प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिज़ाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी “द डिज़ाइन फेस्ट – 2025” छात्रों की प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Abhinesh Pandey June 27, 2025

रायपुर।

“द डिज़ाइन फेस्ट – 2025” का उद्घाटन मैट्स विश्वविद्यालय, पंडरी स्थित सिटी कैंपस में मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिज़ाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा दिनांक 27 जून 2025 को किया गया। दिनांक 27 जून से 29 जून तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में विभाग के विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल का भव्य प्रदर्शन किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

विभागाध्यक्ष श्रीमती परविंदर कौर ने जानकारी दी कि इस भव्य आयोजन का उद्घाटन मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. डॉ. के. पी. यादव, महानिदेशक श्री प्रीयेश पगारिया, प्रो-वाइस चांसलर श्रीमती दीपिका धंद, कुलसचिव श्री गोकुलानंद पांडा तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनामिका सिंह (स्त्री रोग विशेषज्ञ, भाजपा पार्षद, MIC सदस्य, राज्य अध्यक्ष – मेडिकल सेल) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।

प्रदर्शनी में बी.एससी. इंटीरियर डिज़ाइनिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने “शैबी शीक़ स्टाइल” में 1 BHK रेजिडेंस का डिज़ाइन प्रस्तुत किया, जिसमें पेस्टल रंगों – हल्के गुलाबी, मिंट ग्रीन – के साथ सफेद लकड़ी के फर्नीचर और डिस्ट्रेस्ड फिनिशेस का समावेश था। यह डिज़ाइन न केवल सौंदर्यपूर्ण था, बल्कि इसमें परंपरा और आधुनिकता का सुंदर समन्वय भी दृष्टिगोचर हुआ।

द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने “द ब्राउन बीन” नामक एक आकर्षक कैफे का डिज़ाइन प्रस्तुत किया, जिसमें कॉफी के विभिन्न भूरे रंगों की छाया, लकड़ी की सजावट, तथा लेजर कट डिजाइनों के माध्यम से प्रकाश और छाया का अद्भुत खेल दर्शाया गया।

अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने लैंडस्केप स्क्रीन, डाइनिंग सेट्स, गार्डन फर्नीचर, आकर्षक टेबल एवं कुर्सियों जैसे विभिन्न प्रोजेक्ट्स के माध्यम से अपनी रचनात्मकता एवं व्यावसायिक कौशल का परिचय दिया।

“द डिज़ाइन फेस्ट – 2025” में प्रदर्शित सभी वस्तुएं विद्यार्थियों द्वारा डिज़ाइन की गई थीं। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अध्ययन के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए रोजगार और उद्यमिता के अनेक अवसर भी इस आयोजन के माध्यम से खुल रहे हैं।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत फैशन कलेक्शनों में ब्राइडल वेयर, बनारसी थीम, टैपेस्ट्री थीम — जिसमें हर धागा एक कहानी कहता है, बर्ड्स-थीम पर आधारित निटवियर — जो उड़ान और स्वतंत्रता की प्रेरणा देता है, एब्स्ट्रैक्ट थीम — जिसमें रूप और रंग की सीमाएं टूटती हैं, नियॉन थीम — जो उज्ज्वल, साहसी और आधुनिकता की प्रतीक है, तथा फ्यूज़न थीम — जो मिस्र की रेत, फरोहों और संस्कृति की कालातीत सुंदरता को दर्शाती है — जैसे विविध विषयों पर आधारित पोशाकें प्रमुख आकर्षण रहीं।

इस उद्घाटन समारोह में उपस्थित समस्त अतिथियों ने विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

Post navigation

Previous आस्था, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण अद्भुत व आकर्षक वातावरण में निकाली गई रथयात्रा
Next जशपुर के कृषि विकास के इतिहास में आज का दिन साबित होगा मील का पत्थर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Related Stories

GK JCB ने नए 3DX Backhoe Loader का रायपुर में किया भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

GK JCB ने नए 3DX Backhoe Loader का रायपुर में किया भव्य लॉन्च

September 29, 2026
कृषि मंत्री राम विचार नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के किसानों को केंद्र की बड़ी सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कृषि मंत्री राम विचार नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के किसानों को केंद्र की बड़ी सौगात

September 29, 2026
सूरज की रोशनी से रोशन हुआ मनोज का घर, बिजली बिल हुआ शून्य
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सूरज की रोशनी से रोशन हुआ मनोज का घर, बिजली बिल हुआ शून्य

September 29, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • GK JCB ने नए 3DX Backhoe Loader का रायपुर में किया भव्य लॉन्च
  • कृषि मंत्री राम विचार नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के किसानों को केंद्र की बड़ी सौगात
  • सूरज की रोशनी से रोशन हुआ मनोज का घर, बिजली बिल हुआ शून्य
  • प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मल्हनिया जलाशय में बदली मछुआरों की जिंदगी
  • बाढ़ की विभीषिका से रूबरू हुए पूर्व विधायक रेखचंद जैन

You may have missed

GK JCB ने नए 3DX Backhoe Loader का रायपुर में किया भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

GK JCB ने नए 3DX Backhoe Loader का रायपुर में किया भव्य लॉन्च

September 29, 2026
कृषि मंत्री राम विचार नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के किसानों को केंद्र की बड़ी सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कृषि मंत्री राम विचार नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के किसानों को केंद्र की बड़ी सौगात

September 29, 2026
सूरज की रोशनी से रोशन हुआ मनोज का घर, बिजली बिल हुआ शून्य
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सूरज की रोशनी से रोशन हुआ मनोज का घर, बिजली बिल हुआ शून्य

September 29, 2026
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मल्हनिया जलाशय में बदली मछुआरों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मल्हनिया जलाशय में बदली मछुआरों की जिंदगी

September 29, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.