Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर पश्चिम में चरणबद्ध रूप से बिजली तारो को अंडर ग्राउंड केबल के रूप में परिवर्तित किया जाएगा – राजेश मूणत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर पश्चिम में चरणबद्ध रूप से बिजली तारो को अंडर ग्राउंड केबल के रूप में परिवर्तित किया जाएगा – राजेश मूणत

Abhinesh Pandey June 26, 2025

रायपुर।

रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने आज रायपुरा चौक में रुपए 433.37 लाख की लागत से होने वाले अंदर ग्राउंड केबलिंग कार्य का श्रीफल फोड़कर शुभारंभ किया ।

इस अवसर पर रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे सभापति श्री सूर्यकांत राठौर मुख्य अभियंता बिजली विभाग श्री मधुकर जमुलकर अधीक्षण अभियंता श्री महावीर विश्वकर्मा कार्यपालन अभियंता श्री वी के तिवारी श्री शिव गुप्ता लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री राजीव नशीने जोन आयुक्त क्रमांक 8 श्रीमती राजश्री पटेल एवं अन्य वके अधिकारी गण उपस्थित थे।

अंडर ग्राउंड बिजली केबल का यह कार्य मनुआस रियल्टी मैरिज पैलेस चौक रायपुरा ,राज ट्रेडर्स से प्रतिमा हार्डवेयर तक,गोल चौक के पास डीडी नगर, मंजीत टावर के पास ,कामाख्या रेस्टोरेंट के पास , राजा बैटरी से सन्नी ट्रेडर्स तक किया जाएगा।

विधायक श्री मूणत ने बताया कि जैसे ही यह अंडर ग्राउंड केबल कार्य पूर्ण हो जाएगा इसके शीघ्र बाद यहां पर लोक निर्माण विभाग से चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।

श्री मूणत ने कहा कि इस चौड़ीकरण का कारण यहां लगने वाले ट्रैफिक जाम को दूर करना है जिससे जनसाधारण को आवागमन में सुविधा हो।

श्री मूणत ने बताया कि बिजली वायरों को अंडर ग्राउंड करने का कारण यह है कि इसके बाद यहां लगे बिजली खंभे हट जायेंगे जिससे यह मार्ग और अधिक चौड़ा हो जाएगा।

श्री मूणत ने बताया कि इसके बाद उनका प्रयास विवेकानंद आश्रम से अनुपम गार्डन तक के बिजली वायरों को अंडर ग्राउंड करने का रहेगा।

श्री मूणत ने बताया कि रायपुर पश्चिम विधानसभा में विकास के कार्य निरंतर जारी है और यह धारा अनवरत बहती रहे इसके लिए वे निरंतर प्रयत्न शील रहते है।

श्री मूणत ने बताया कि भेस थान में रिक्त पड़ी भूमि पर वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाने के लिए रुपए 17 करोड़ की स्वीकृति भी जारी हो चुकी है और इसके लिए निविदा आमंत्रित की जा रही है।

श्री मूणत ने बताया कि ठक्करबापा वार्ड में लंबे समय से पानी की समस्या के दृष्टिगत वहां पर रुपए 19 करोड़ की लागत से पानी टंकी पाइप लाइन निर्माण की स्वीकृति भी मिल चुकी है।

श्री मूणत ने बताया कि जल्द ही सरस्वती नगर थाना के पास आमनाका बस डिपो की रिक्त भूमि पर मल्टी परपस स्पोर्ट्स हॉल के बनवाने के लिए भी प्रयास जारी है।

Post navigation

Previous लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति:लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next हास्य कवि पद्मश्री डॉ.सुरेंद्र दुबे जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद-आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

Related Stories

गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण

May 4, 2026
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026

Recent Posts

  • गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण
  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

You may have missed

गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण

May 4, 2026
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.