Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है सरकार-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है सरकार-आम आदमी पार्टी

Abhinesh Pandey June 26, 2025

 

*RTE भर्ती प्रक्रिया और पुस्तक वितरण में व्यापक भ्रष्टाचार-आम आदमी पार्टी*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर,26 जून 2025। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने छत्तीसगढ़ में आरटीई में भर्ती और पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा सरकारी और निजी स्कूलों में फ्री में वितरित की जाने वाली स्कूलों को पुस्तकों में व्यापक भ्रष्टाचार की बात कही है। उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है RTE भर्ती में पारदर्शिता है लेकिन ऐसा नहीं है। प्रदेश में अनेक नोडल केंद्रों पर दस्तावेज़ सत्यापन एवं चयन प्रक्रिया में भारी अनियमितता, पारदर्शिता की कमी एवं प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है।

प्रदेश महासचिव (सोशल मीडिया, मीडिया प्रभारी), मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कहा कि सरकारी स्कूल में अच्छी शिक्षा के अभाव में लोग बच्चों को प्राइवेट स्कूल में भर्ती करातें हैं वहां भी लूट मची हुई है। राज्य के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में हजारों छात्रों को निशुल्क पाठ पुस्तक अभी तक नहीं मिल पायी है। रायपुर सहित पूरे प्रदेश में जिला शिक्षा अधिकारी और प्राइवेट स्कूल संचालकों की मिलीभगत के चलते छात्रों को निशुल्क पाठ पुस्तक नहीं मिल पा रही है जिस कारण उन्हें महंगे और अतिरिक्त सिलेबस वाले गुणवत्ता विहीन पुस्तक खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। वही निजी स्कूलों ने शासन की ओर से दी जाने वाली निशुल्क पाठ्य पुस्तक नहीं ली है जिससे छात्रों को महंगी किताबें लेनी पड़ रही हैं जो गैरकानूनी है। सरकार ने जब युक्तियुक्तकरण किया तो वादा किया था कि जो स्कूल मर्ज किये जा रहें हैं वहां बच्चों के लिए बस चलाएंगे। तो सवाल ये है कि जो सरकार राजधानी रायपुर में 112,सिटी बस का संचालन सही तरीके से कर नहीं पर रही है वो गावों में बस कैसे चलाएगी। 63 हजार शिक्षक पद रिक्त हैं,सरकार बेरोजगारों को रोजगार नहीं देना चाह रही है. सारी शिक्षा व्यवस्था को निजी हांथों में सौपने की तैयारी सरकार कर रही है।

प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार शिक्षा नीति के मोर्चे पर विफल रही है। युक्तियुक्तकरण के नाम पर हज़ारों स्कूलों को बंद कर देने के बाद अब RTE के तहत हो रहे प्रवेश में हस्तक्षेप कर भ्रष्टाचार फैला रही है। यह सीधे गरीब बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है, किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जायेगा ।आम आदमी पार्टी का संकल्प लिया है कि पात्र वंचित बच्चों को उनका शिक्षा का अधिकार दिलाकर ही रहेंगे। गरीब बच्चों के भविष्य से किया गया खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी स्पष्ट कह रहें हैं कि RTE के तहत बच्चो के पालक ऑनलाइन आवेदन करते हैं नोडल अधिकारी उनकी जांच एवं समीक्षा करते हैं। राज्य सरकार लाटरी के द्वारा बच्चों का चयन करते हैं । इस पूरी प्रक्रिया में जिला शिक्षा अधिकारी कि कोई भूमिका नहीं है। सारी भूमिका राज्य सरकार की है। निश्चित ही RTE की भर्ती में विसंगतिया हैं, एक बड़ी विसंगति ये भी है कि अगर बच्चे के पेरेंट का नाम पिछली जनगणना में अगर नाम नहीं है तो भी उसका बच्चे को रिजेक्ट कर दिया जा रहा है। नोडल अधिकारी पर जिला शिक्षा अधिकारी का कोई कंट्रोल नहीं है। वेरिफिकेशन के नाम पर रिश्वत का खेल चल रहा है।पोर्टल पर रिजेक्ट कर दिया जा रहा, लाटरी में शामिल नहीं किया जा रहा है।और जिनका फॉर्म रिजेक्ट हो जा रहा है उनको दलाल के जरिये रिश्वत लेकर एडमिशन दिया जा रहा है जिससे जो बच्चे पात्र हैं उन्हें इससे वंचित होना पड़ रहा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य देवलाल नरेटी ने बताया कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की दुर्ग लोकसभा इकाई ने कुछ दिन पूर्व शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के तहत सत्र 2025-26 में हो रही प्रवेश प्रक्रिया में व्यापक भ्रष्टाचार पर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया था।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य सरकार को चेताती है कि यदि निर्धारित समय सीमा में RTE भर्ती और सस्ती, सुलभ शिक्षा व्यवस्था में न्याय नहीं मिला, तो आने वाले समय में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रभावित जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

*मिहिर कुर्मी*
*प्रदेश मीडिया प्रभारी*
*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*
*8461830001*

 

Post navigation

Previous रोटरी क्लब का रायपुर ऐलिगेंस द्वारा तोरण टेल्स( बंदनवार) वर्कशॉप आयोजित किया गया 
Next लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति:लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Related Stories

आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक

September 28, 2026
एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की

September 28, 2026
एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ

September 28, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक
  • एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की
  • एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ
  • बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
  • नमो सेवा गाथा के तहत नुक्कड़ नाटकों से दिया जनजागरूकता का संदेश

You may have missed

आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आईएएस आशीष टिकरिया बने जनसंपर्क संचालक

September 28, 2026
एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की

September 28, 2026
एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनआईटी रायपुर में वार्षिक हिंदी उत्सव ‘आवाहन 2026’ का शुभारंभ

September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

September 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.