Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा के गढ़ गुजरात एवं पंजाब में AAP की जीत पार्टी को नई दिशा देगी-गोपाल साहू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा के गढ़ गुजरात एवं पंजाब में AAP की जीत पार्टी को नई दिशा देगी-गोपाल साहू

Abhinesh Pandey June 23, 2025

 

रायपुर, 23 जून 2025। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने भाजपा के गढ़ गुजरात और पंजाब में हुए चुनाव पर आम आदमी पार्टी की जीत पर वहां की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इस जीत से आम आदमी पार्टी को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि 4 राज्यो में हुए 5 विधानसभा सीटो के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने 2 पर शानदार जीत हासिल की है। पंजाब की लुधियाना वेस्ट एवं गुजरात की विसावदर विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है जिससे पूरे देश मे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशियों की लहर देखी जा रही है।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य कांकेर, देवलाल नरेटी ने कहा कि 5 सीटों के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 3 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे जिसमें 2 पर शानदार जीत हासिल की है जिसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गुजरात मे हमने चुनाव जीता है ये आनेवाले गुजरात के लिए शुभ संकेत है ।

प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने कहा कि इस जीत से साबित भी कर दिया कि भाजपा से अब गुजरात की जनता उब चुकी है अब जनता आम आदमी पार्टी की बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवा ,मुफ्त बिजली, पानी और जनता के प्रति समर्पित कार्य से प्रभावित हो रही है।

प्रदेश महासचिव (सोशल मीडिया, मीडिया प्रभारी), मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कहा जिस प्रकार भाजपा पिछले डेढ़ साल से विसावदर विधानसभा की सीट पर चुनाव टाल रही थी जनता ने उन्हें इसका करारा जवाब दिया है । उप चुनाव में 17 हजार से अधिक वोटों से आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया को जिताकर गुजरात की जनता ने केजरीवाल जी पर अपना भरोसा जताया है और इस भरोसे से हम मुख्य चुनाव में सरकार बना कर दिखाएंगे और भाजपा को वहाँ से हटा कर बेहतर सुशासन लाएंगे ।

प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा की 10637 वोटों से जीत को यह माना जा रहा है कि पंजाब कि सरकार से जनता खुश है और यह जीत जनता ने आम आदमी पार्टी को आशीर्वाद के तौर पर दी है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल जी के कामों के मॉडल की हर प्रदेश को जरूरत है और जो लोग यह सोचते थे कि आम आदमी पार्टी खत्म हो गई उन्हें इस जीत ने जवाब दिया है।

 

Post navigation

Previous केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ संवाद किया
Next काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी के दरबार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की पूजा-अर्चना

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.