Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • सारा का सारा है गोल बाजार हमारा हैं… गोलबाजार के व्यापारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर लगाया नारा
  • छत्तीसगढ़

सारा का सारा है गोल बाजार हमारा हैं… गोलबाजार के व्यापारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर लगाया नारा

Abhinesh Pandey March 5, 2022

रायपुर। शनिवार को रायपुर के गोल बाजार में दोपहर को व्यापारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से निगम की प्रस्तावित पालिसी का विरोध किया.बाजार बाहरी लोगों के लिए बंद कर दिया गया और सभी व्यापारी अपनी दुकानों के सामने खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। दुकानदारों ने मानव श्रृंखला बनाई, यह मानव श्रृंखला चिकनी मंदिर चौक से भानजी भाई, भगत किराना, मुन्नालाल पापालाल और वहां से चिकनी मंदिर चौक तक बनाई गई।
व्यापारी महासंघ के लोग नारा लगाते दिखे- सारा का सारा है गोल बाजार हमारा हैं । आगे व्यापारियों ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हम रोजाना नए तरीकों से आंदोलन करते रहेंगे और हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से होगा। व्यापारियों की मांग है कि निर्माण शुल्क हटाकर प्रदेश में प्रचलित विकास शुल्क लेकर और गाइड लाइन का पूर्ण पालन करते हुए सही नाप जोख कर व्यापारियों को मालिकाना हक प्रदान करें।
व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष धनराज जैन,कार्यकारी अध्यक्ष अजय देवांगन,सचिव परवेज शकीलुद्दीन कोषाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता,मीडिया प्रभारी आर के गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि नगर निगम रायपुर ने गोल बाजार के व्यापारियों को मालिकाना हक देने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है, जिसमें कई सारी गलतियां हैं। भूमि की रजिस्ट्री के लिये गोल बाजार की गाइडलाइन दर ही तय नहीं हुई है। नगर निगम पास की प्रमुख सड़कों से दर ले रहा है, जो अंदर के व्यापारियों पर भारी पड़ रही है।
विकास शुल्क विकसित व अविकसित क्षेत्र में 23 रुपये से 76 रुपए तक है, जबकि नगर निगम व्यापारियों से मांग रहा है 1000 रुपए प्रति वर्गफीट और वो भी हर फ्लोर का। भूतल एवं तीन फ्लोर वाली दुकान से 4000 रुपए प्रति वर्गफीट , यदि दुकान 200 वर्गफीट की है तो 8 लाख रुपए सिर्फ विकास शुल्क के नगर निगम को चाहिए। लगभग सभी दुकानों की नाप जोख में गलतियां हैं, जिसे सुधार करने का दिखावा किया जा रहा है ।
नगर निगम ने गोल बाजार के व्यापारियों को मालिकाना हक देने के लिए विकास शुल्क और निर्माण शुल्क तय किए हैं। ऐसे में दुकान पाने के लिए निगम में पांच लाख रुपए से लेकर 10, 20, 40, 50 लाख के साथ एक करोड़ से अधिक रुपए जमा करना पड़ेगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Post navigation

Previous कुशालपुर में निःशुल्क ई श्रमिक कार्ड बनाने दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ
Next बजट सत्र 7 मार्च से ,9 को बजट होगा पेश और 10 को होगी चर्चा

Related Stories

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

August 5, 2026
हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

August 5, 2026
मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार

August 5, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
  • हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
  • मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
  • ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न

You may have missed

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

August 5, 2026
हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

August 5, 2026
मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार

August 5, 2026
ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी

August 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.