Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • बजट सत्र 7 मार्च से ,9 को बजट होगा पेश और 10 को होगी चर्चा
  • छत्तीसगढ़

बजट सत्र 7 मार्च से ,9 को बजट होगा पेश और 10 को होगी चर्चा

Abhinesh Pandey March 5, 2022

00 90 फीसदी सवाल आनलाइन पूछे गए,सरकारी खर्च में आई कमी
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से शुरू हो रहा है। बजट नौ मार्च को पेश होगा। इस पर सदन में चर्चा की शुरुआत 10 मार्च को होगी। विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने बताया कि सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चालू वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेंगे। अनुपूरक पर आठ मार्च को चर्चा होगी। खास बात यह है कि बजट सत्र में 90 फीसदी सवाल आनलाइन पूछे गए हैं जिससे सरकारी खर्च में कमी आई है। इसके लिए उन्होने सदन के विधायकों की भी प्रशंसा की।
विधानसभा के समिति कक्ष में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में डा. महंत ने बताया कि सत्र 25 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सदन की कुल 13 बैठकें होंगी। सत्र के लिए सदस्यों ने कुल 16 82 प्रश्नों की सूचना दी है। इसमें से 1490 सवाल आनलाइन लगे हैं।  इसके साथ ही 114 सूची स्थगन की है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि बजट पर 10 मार्च से सामान्य चर्चा शुरू होगी। वही अनुदान मांगों पर 11 से 23 मार्च तक चर्चा होगी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा ने भी पेपर लेस कामकाज की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। विधानसभा के बजट सत्र से इसकी शुरुआत की गई है। विधानसभा अध्यक्ष डा. चरण दास महंत ने बताया कि सत्र के लिए सदस्यों को आनलाइन प्रश्न लगाने की सुविधा शुरू की गई है। सत्र के लिए कुल 1682 प्रश्नों की सूचना प्राप्त हुई है इसमें से 1499 आनलाइन प्राप्त हुए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इसको लेकर आइआइटी खडग़पुर से अध्ययन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान की पहली रिपोर्ट आ गई है इसके अनुसार 4,55,000 पृष्ठ अर्थात 2.2 टन प्रतिवर्ष कागज की बचत होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा पेपर लेस है। संसद में भी इस दिशा में कोशिश की जा रही है।
इस बीच विधानसभा अध्यक्ष डा.महंत ने विधानसभा की डायरी का विमोचन भी किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा,रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़,विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े सहित अन्य मौजूद थे।

Post navigation

Previous सारा का सारा है गोल बाजार हमारा हैं… गोलबाजार के व्यापारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर लगाया नारा
Next निशुल्क ई श्रम कार्ड तथा श्रम कल्याण मंडल के शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष शफीअहमद

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.