Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सेंट्रल इंडिया इंटरवेंशनल काउंसिल (CIIC) का तीसरा अधिवेशन रायपुर में, छत्तीसगढ़ में पहली बार लाइव हृदय रोग केस का होगा सीधा प्रसारण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेंट्रल इंडिया इंटरवेंशनल काउंसिल (CIIC) का तीसरा अधिवेशन रायपुर में, छत्तीसगढ़ में पहली बार लाइव हृदय रोग केस का होगा सीधा प्रसारण

Abhinesh Pandey June 14, 2025

 

रायपुर, छत्तीसगढ़: हृदय रोगों के क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीकों और नवाचारों पर आधारित सेंट्रल इंडिया इंटरवेंशनल काउंसिल (CIIC) का तीसरा वार्षिक अधिवेशन 14 और 15 जून 2025 को रायपुर के होटल मेफेयर में आयोजित किया जा रहा है। यह अधिवेशन हृदय रोगों के इलाज में क्रांतिकारी तकनीकों, आधुनिक उपकरणों और उपचार की नई दिशाओं पर केंद्रित रहेगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

विश्वस्तरीय तकनीकों पर होंगे व्याख्यान एवं छत्तीसगढ़ में पहली बार हृदय रोग के केस का सीधा प्रसारण

अधिवेशन में कार्डियोलॉजिस्ट आधुनिकतम इंटरवेंशनल तकनीकों जैसे कि TAVI (ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वॉल्व इम्प्लांटेशन) और मिट्राक्लिप, जो बिना चीर-फाड़ के हृदय के वॉल्व से संबंधित समस्याओं का समाधान प्रदान करते हैं, पर विस्तृत व्याख्यान देंगे। स्टेंटिंग के बाद दोबारा प्लाक जमने की समस्या को रोकने के लिए ड्रग इल्यूटिंग बैलून और बायोडिग्रेडेबल स्टेंट जैसी नवीन तकनीकों पर भी चर्चा होगी, एवं छत्तीसगढ़ में पहली बार हृदय रोग के इलाज का सीधा प्रसारण होगा जिसमें मेकाहारा(एडवांस कार्डियक सेंटर रायपुर) से लेज़र एंजियोप्लास्टी, एस.एम.सी हार्ट इंस्टिट्यूट सेंटर रायपुर से रोटेशनल आथ्रेक्टमी एवं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर से ऑर्बिटल आथ्रेक्टमी के केस पर सीधा प्रसारण भी होगा ।

इसके अलावा, हृदय की धमनियों में जमा कैल्शियम को हटाने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली लेजर एंजियोप्लास्टी और आईवीएल (इंट्रावास्कुलर लिथोट्रिप्सी) बैलून पर भी विशेषज्ञ जानकारी साझा करेंगे।

देशभर के 150 से अधिक विशेषज्ञ करेंगे शिरकत

अधिवेशन में भारत के विभिन्न राज्यों जैसे मुंबई, दिल्ली, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, भोपाल, नागपुर, विशाखापट्टनम, नासिक, इंदौर, और कटक से आए लगभग 150 वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट भाग लेंगे। इनमें प्रमुख नाम हैं:

· डॉ. अश्विन मेहता – देश के वरिष्ठतम कार्डियोलॉजिस्ट जिन्हे पद्मश्री एवं पद्म भूषण सम्मान प्राप्त है

डॉ. पी. सी. रथ – कार्डियोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष, जो TAVI तकनीक पर व्याख्यान देंगे

डॉ. विजय त्रेहान – पूर्व निदेशक, जी.बी. पंत अस्पताल, दिल्ली

आयोजन समिति और नई CIC कार्यकारिणी की घोषणा

 

इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. सतीश सूर्यवंशी, सी.जी.सी.एस.आई के अध्यक्ष डॉ. सितांशु शेखर मोहंती, और सेक्रेटरी डॉ. निखिल मोतीरामानी द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान 14 जून को CIC की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी, जिसमें डॉ. जयराम अय्यर (दुर्ग) अध्यक्ष और डॉ. मनोज गुप्ता (रायपुर) सचिव बनाए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के लिए सुनहरा अवसर

इस सम्मेलन के माध्यम से यह प्रयास किया जाएगा कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में भी हृदय रोगों के इलाज के लिए उन्नत, सुरक्षित और किफायती तकनीकें उपलब्ध कराई जाएं, जिससे आम मरीजों को बेहतर इलाज स्थानीय स्तर पर मिल सके।

 

Post navigation

Previous सेवा के लिए जुनून जरूरी है – मैट्स यूनिवर्सिटी में एनजीओ मीट 2025 का सफल आयोजन
Next संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर जांच ही रोगों से बचाव का मूल मंत्र : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान

September 24, 2026
‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

September 24, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

September 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • ‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे
  • युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान

September 24, 2026
‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

September 24, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

September 24, 2026
सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे

September 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.