Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • महुआ पेड़ की छांव में सुशासन की चौपाल: चुकतीपानी में मुख्यमंत्री का अचानक दौरा, बैगा समुदाय ने जताया आत्मीय स्वागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महुआ पेड़ की छांव में सुशासन की चौपाल: चुकतीपानी में मुख्यमंत्री का अचानक दौरा, बैगा समुदाय ने जताया आत्मीय स्वागत

Abhinesh Pandey May 19, 2025

 

 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*मुख्यमंत्री ने योजनाओं की जमीनी हकीकत परखा: अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी*

 

रायपुर 19 मई 2025/सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बिना पूर्व सूचना के हेलीकॉप्टर से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के बैगा बाहुल्य ग्राम चुकतीपानी पहुंचे। ग्रामीण अपने बीच मुख्यमंत्री श्री साय को यूं अचानक पाकर आश्चर्यचकित हो गए, लेकिन कुछ ही क्षणों में यह हैरानी स्वागत में बदल गई। ग्रामीणों ने गुलमोहर की माला, तेंदू फल की टोकरी और स्थानीय फूल-पत्तियों से बना गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय अभिनंदन किया।

 

गांव के मिडिल स्कूल परिसर में महुआ पेड़ के नीचे लगी चौपाल में मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों से करते हुए कहा कि सरकार कैसे काम कर रही है, यह जानने मैं स्वयं आपके घर आया हूं। जो भी परेशानी है, निःसंकोच बताइए।

 

चौपाल के दौरान जब मुख्यमंत्री की नजर ओवरफ्लो हो रही पानी टंकी पर पड़ी, तो उन्होंने पानी की बर्बादी पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत पर पीएचई विभाग के सब इंजीनियर को फटकारते हुए कहा कि या तो काम करो, या सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो।

 

जनसंवाद के दौरान महिलाओं ने बताया कि वे महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि से स्व-सहायता समूह बनाकर जैविक खेती कर रही हैं और स्थानीय मंडियों में सब्जियाँ बेचकर आय अर्जित कर रही हैं। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट से उगाई गई लाल भाजी भी मुख्यमंत्री को भेंट की।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों की मांग पर मिडिल स्कूल भवन के मरम्मत की घोषणा की, साथ ही स्कूल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की। उल्लेखनीय है कि गांव के लिए 179 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, ताकि हर जरूरतमंद को छत मिल सके।

 

चुकतीपानी में मुख्यमंत्री का यह अप्रत्याशित दौरा न सिर्फ जनता से सीधा संवाद था, बल्कि यह स्पष्ट संदेश भी था कि सरकार सिर्फ फाइलों में नहीं, गांव की मिट्टी में उतरकर सुशासन को परखती है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री श्री सुबोध सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद सहित अन्य अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ में बच्चों की शिक्षा अंधकारमय, सरकार सिर्फ शराब बेचनें में लगी है-गोपाल साहू
Next बिलासपुर जिले के ग्राम आमागोहन पहुंचकर मुख्यमंत्री ने किया ग्रामीणों से संवाद

Related Stories

छत्तीसगढ़ लोक आयोग में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ लोक आयोग में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2026
राज्य हज निरीक्षक हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित- मिर्ज़ा एजाज बेग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य हज निरीक्षक हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित- मिर्ज़ा एजाज बेग

August 17, 2026
दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान

August 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ लोक आयोग में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
  • राज्य हज निरीक्षक हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित- मिर्ज़ा एजाज बेग
  • दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान
  • मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान
  • उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात

You may have missed

छत्तीसगढ़ लोक आयोग में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ लोक आयोग में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2026
राज्य हज निरीक्षक हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित- मिर्ज़ा एजाज बेग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य हज निरीक्षक हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित- मिर्ज़ा एजाज बेग

August 17, 2026
दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान

August 17, 2026
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान

August 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.