Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की बर्बर हत्या निंदनीय- गोपाल साहू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की बर्बर हत्या निंदनीय- गोपाल साहू

Abhinesh Pandey April 23, 2025

*पहलगाम आतंकी हमले की आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा कड़ी निंदा, आतंक के खिलाफ देश एकजुट*

रायपुर, 23 अप्रैल 2025। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 पर्यटकों की बर्बर हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी हमले में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है। इस हमले पर भारत को आतंकवादियों को कड़ा सबक सिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सुरक्षा में चूक हुई है,पहले भी यात्रा में ऐसे हमले हुए हैं। इसलिए यात्रियों की अच्छी तरह से रक्षा की जानी चाहिए और सुरक्षा कड़ी की जानी चाहिए। हम केंद्र सरकार से यह भी उम्मीद करते हैं कि आतंकवाद की चुनौती से निपटने के लिए सभी राजनीतिक दलों के साथ चर्चा करे। उन्हें सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और कुछ सलाह लेनी चाहिए। यह राजनीति नहीं है,आंतक के खिलाफ हम सभी देशवासी साथ एक साथ खड़े हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंह जी, प्रदेश महासचिव वदूद आलम जी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी और प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय जी, प्रदेश उपाध्यक्ष देवलाल नरेटी जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी जी ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा और शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस भयानक अपराध के अपराधियों को पकड़कर दंडित किया जाना चाहिए। पुलिस और सुरक्षा बल केंद्र सरकार के अधीन हैं। आतंकियों द्वारा यह हमला जम्मू कश्मीर में फिर से डर का माहौल बनाने के लिए किया गया है। पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट है। हम सभी इन विभाजनकारी और हिंसक ताकतों को हराने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ सभी मृतकों को अश्रुपूरित सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

*मिहिर कुर्मी*

*प्रदेश मीडिया प्रभारी*

*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

*8461830001*

Post navigation

Previous सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ बनाने की क्रांति का नाम है “स्वयं”
Next मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से SizeUp कंपनी के प्रमुख ने मुलाक़ात की

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.