Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भव्य रैली के साथ मीनल चौबे ने किया मेयर पद पर नामांकन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भव्य रैली के साथ मीनल चौबे ने किया मेयर पद पर नामांकन

Abhinesh Pandey January 28, 2025

 

*जगह-जगह चाक-चौराहों पर रायपुर की जनता ने किया स्वागत* 

*भाजपा के कमल निशान वाले झंडे को लेकर कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली*

*–जनता बोली, मीनल चौबे ऐसी नेत्री जो, हमेशा लोगों के सुख-दु:ख में रहती हैं शामिल*

*लगे नारे, मीनल दीदी को जिताना है, शहर में भाजपा का सुशासन लाना है*

*लगा नारा- बँटोगे तो फिर लुटोगे, मीनल दीदी आएंगी, शहर में भाजपा का सुशासन लाएंगी*

*रायपुर।* नगर निगम रायपुर के मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मीनल चौबे ने मंगलवार को हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भव्य रैली निकालकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान रायपुर संभाग प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा व मोतीलाल साहू, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, महामंत्री सत्यम दुआ, ओमकार बैस, जिला मंत्री अमित मैशरी सहित भाजपा के पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

इसके पूर्व श्रीमती मीनल चौबे ने अपने निवास में भगवान श्रीराम-माता सीता सहित अन्य विग्रहों का पूजन कर नामांकन रैली का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं के साथ ही रायपुर के सभी वार्ड से स्वस्फूर्त आम जनता भी श्रीमती चौबे के समर्थन में रैली में शामिल हुई। जय श्रीराम के जयघोष के साथ मीनल चौबे अपने वाहन पर सवार हुईं। इसके साथ ही दोपहिया और चार पहिया वाहन के अलावा पैदल ही जब हजारों की संख्या में भव्य रैली निकली तो पूरा शहर भगवा और भाजपामय दिखने लगा। शहर के विभिन्न चौराहों पर रैली के स्वागत करने के लिए जनता भी लालायित दिखी। रैली पर पुष्पवर्षा कर श्रीमती चौबे के प्रति समर्थन जताया। श्रीमती चौबे की रैली को देखने के लिए लोग अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए थे। अपने घरों की छतों पर खड़े होकर मीनल दीदी और भाजपा जिंदाबाद के जमकर नारे लगाते दिखे। एक ओर जहां हजारों कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे, वहीं दूसरी ओर से जनता के बीच से आवाज गूंज रही थी, खत्म हुआ कांग्रेस का कुशासन, लाएंगे शहर में भाजपा का सुशासान। क्या युवा-बुजुर्ग और महिलाएं सभी में गजब-जोश और उत्साह नजारा दिख रहा था। भव्य रैली को देखकर लोग सहसा ही कह उठ रहे थे कि ये नामांकन नहीं, विजय जुलूस है। क्योंकि कांग्रेस के मेयर ने पूरे शहर को नर्क बना दिया था। रैली के मार्ग पर मौजूद दुकानदार और राहगीरों ने भी हाथ हिलाकर श्रीमती मीनल चौबे का अभिवादन और अपना प्रबल समर्थन देने की इच्छा जाहिर की। इधर श्रीमती मीनल चौबे ने भी अपनी विजय मुद्रा में जनता का अभिवादन स्वीकार कर रही थी।

पार्षद प्रत्याशी विशाल पाण्डेय, भगतराम हरवंश, मनमोहन मनहरे, नन्दकुमार साहू, अम्बिका साहू, खगपति सोनी, खेमकुमार सेन, आर्ची साहू, गोपेश कुमार साहू, देवदत्त द्विवेदी, मोहन साहू, साधना प्रमोद साहू, महेंद्र खोडियार, सूर्यकांत राठौर, राजेश देवांगन, गज्जू साहू, प्रमिला साहू, सोहन साहू, प्रीतम ठाकुर, अमन ठाकुर, गायत्री सुनील चंद्राकर, मीना ठाकुर, कृष्णा पंचुराम भारती, राधिका साहू, भोलाराम साहू, रामहीन कुरें, अवतारसिंह बागल, कृतिका जैन, कैलाश बेहरा, राजेश कुमार गुप्ता, पुष्पा रोहित साहू, प्रभा मनोज विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, ज्ञानचंद चौधरी, घनश्याम रक्सेल, श्वेता विश्वकर्मा, दीपक जायसवाल, आनंद अग्रवाल, सुमन अशोक पाण्डेय, आशु चंद्रवंशी, सरिता दुबे, अम्बर अग्रवाल, अजय साहू, मुरली शर्मा, प्रीति परताले, संजना संतोष हियाल, संतोष साहू, महेश ध्रुव, अनामिका सिंह, गायत्री नौरंगे, उत्तरा सिंह, विनय पंकज निर्मलकर, मनोज जांगडे, सुषमा तिलक साहू, विनय प्रताप सिंह ध्रुव, सचिन मेघानी, अमर गिदवानी, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, अंजलि जितेन्द्र गोलछा, रमेश सपहा, रवि सोनकर, बद्री प्रसाद गुप्ता, प्रमोद कुमार साहू, मनोज वर्मा, मंजू राजेंद्र सिंह यादव, श्याम सुंदर अग्रवाल, ममता तिवारी, दुर्गा यादराम साहू, महेंद्र औसर और अर्जुन यादव ने भी रैली में शामिल होकर नामांकन दाखिल किया।

रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती मीनल चौबे को वोट देकर भारी जीत दिलाने की अपील कर रहे थे तो लोग स्वस्फूर्त श्रीमती मीनल दीदी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकली नामांकन रैली जैसे-जैसे नामांकन स्थल की ओर बढ़ती गई, वैसे जगह-जगह वार्ड से भी लोग रैली में शामिल होते गए। कुछ ही समय में भाजपा की नामांकन की रैली ने भव्य रुप ले लिया। इसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरूष अपनी भागीदारी निभाई। विहंगम और भव्य रैली को देखकर लोग उत्साह में नारे भी लगाने लगे, यह नामांकन नहीं, विजय जुलूस है।

 

*किसी ने पुष्प वर्षा कर, तो किसी ने आरती उतार किया स्वागत*

दीदी श्रीमती मीनल चौबे के प्रति लोगों में अपार प्यार-स्नेह दिखा। उनकी रैली के पहुंचे ही उनका स्वागत किया। पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया तो श्रीमती मीनल चौबे ने भी लोगों पर पुष्प वर्षा कर लोगों का अभिवादन किया। जगह-जगह महिलाओं ने उनकी आरती उतारकर विजयश्री का आशीर्वाद दिया। उन्हें जीत की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि दीदी हमलोग अब किसी भ्रष्टाचारी को नहीं जीतने देंगे, आपकी सेवा के लिए भाजपा ने आपको टिकट देकर पहले ही जीत की पटकथा लिख दी है।

*लोग बोले – शहर को नर्क बनाने वालों को सिखाएंगे सबक*

इस रैली के दौरान लोगों ने अपनी भावनाएं भी व्यक्त करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा कि पांच साल तक पूरे शहर को नर्क बनाने वाले कांग्रेसी मेयर और उसके पार्षदों को इस बार रायपुर की जनता हार का स्वाद चखाएगी। कांग्रेस के जितने भी मेयर हुए, उन लोगों ने विकास के नाम पर सिर्फ लूट मचाई। लोगों को मूलभूत सुविधाओं के नाम पर ठगने का काम किया। न कभी नाली की सफाई हुई और न ही शहर के गार्डेनों का रख-रखाव हुआ। वार्डों की सड़कें पांच साल से बदहाल हैं। तालाबों के सौंदर्यीकरण के नाम पर करोड़ों रुपए के घोटाले किए हैं। इससे जनता ने इस बार ठाना है कि अब डबल इंजन की विष्णुदेव साय सरकार के साथ ही शहर की सत्ता पर भाजपा को बैठाना है।

*लोगों ने कहा–भाजपा ने सेवा की प्रतिमूर्ति और साफ-स्वच्छ छवि वाली नेत्री को मौका दिया है*

रैली और भाजपा की मेयर पद के लिए घोषित दीदी श्रीमती मीनल चौबे को लेकर लोगों में अपार उत्साह दिखा। लोगों ने कहा कि भाजपा ने रायपुर शहर की जनता की सुविधाओं को सक्रिय और संघर्षशील प्रत्याशी को मेयर का टिकट दिया है। मीनल दीदी साफ-स्वच्छ छवि और सेवा की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने कांग्रेस राज में शहर को विकास के नाम पर लूटने वाले कांग्रेस मेयर के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था और उनकी मनमानी को रोकने के लिए सतत संघर्ष किया है। वे अपने ही वार्ड ही नहीं, रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के रूप में पूरे शहर की जनता के मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए संघर्ष किया है।

*अब मीनल दीदी के जीतने पर शहर में बहेगी सुशासन के विकास की गंगा*

लोगों को जैसे ही पता चला कि दीदी मीनल चौबे को मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी बनाया है, वे इतने खुश और उमंग में आ गए, खुद बड़ी ही बेबाकी से कहा कि भैया अब तो हमारी राजधानी में विष्णुदेव भैया का सुशासन आएगा। इसके लिए हम लोग बूथ तक चलकर दीदी को जिताने के लिए कमल के निशान के सामने बटन दबाएंगे क्योंकि अब बहुत हो चुका। कांग्रेस की लूट से जनता के मन में आक्रोश है। इस बार शहर को एक बार फिर साफ-स्वच्छ-सुंदर और विकास कार्य के लिए भाजपा के मेयर को जिताना है। इसका इंतजार हम लोग पांच साल से बेसब्री से कर रहे थे कि चुनाव होने दो कांग्रेसियों को शहर की सत्ता से हटाएंगे।

*लगा नारा – बंटोगे तो फिर लुटोगे, मीनल दीदी आएंगी, शहर में भाजपा का सुशासन लाएंगी*

रैली के दौरान एक छत से आवाज अचानक गूंज उठी। यह आवाज किसी कार्यकर्ता की नहीं, चाक-चौराहों और घरों की छतों से आ रही थी- भाजपा को लाना है, बटन दबाओ कलम निशान पर, मीनल दीदी आएंगी, शहर में भाजपा का सुशासन लाएंगी। इन नारों के बीच ही एक युवाओं की टोली ने जब यह नारा लगाना शुरू किया कि बँटोगे तो लुटोगे। इस नारे के बाद लोग एक-दूसरे से भी कहने लगे। सही है इस नारे का मतलब, बंटोगे तो लुटोगे, यही है इसका मतलब। इन कांग्रेसियों को अब शहर नहीं लूटने देंगे। इस बार शहर में भाजपा का मेयर जिताकर, भाजपा का सुशासन लाना है।

——————–

Post navigation

Previous Raipur:कांग्रेस वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी
Next नगर निगम चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने मैदान में उतरे सांसद बृजमोहन

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.