Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की

Abhinesh Pandey January 23, 2025

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव हेतु आज आम आदमी पार्टी द्वारा राजधानी रायपुर स्थित पंचशील नगर में पार्टी कार्यालय में प्रदेश महासचिव वदूद आलम के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पार्टी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें रायपुर नगर निगम, दुर्ग नगर निगम, बिलासपुर नगर निगम,कोरबा नगर निगम तथा जांजगीर चांपा, सक्ति हेतु प्रथम सूची में नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के प्रत्याशियों की सूची की घोषणा कर दी है और बहुत जल्द ही दूसरी सूची की घोषणा भी कर दी जाएगी।

प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने प्रेसवार्ता में बताया कि नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा छत्तीसगढ़ प्रदेश की पहली लिस्ट आज जारी की जा रही है, राजधानी रायपुर के 70 वार्डो में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है और 1 या 2 दिन के भीतर ही दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता तरस रही है , भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा यह है कि एक मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं इसी से आप समझ सकते है कि वहां के निगम के अधिकारी और पार्षद की क्या भूमिका है। आज आजादी के 75 साल बाद भी जनता स्वच्छ पानी पीने के लिए तरस रही है, इन सभी मुद्दों को लेकर जो गुड गवर्नेंस हमारी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में चल रही है इसपे जनता भरोसा जता रही है। इनका यह भी कहना है कि भाजपा और कांग्रेस पार्टी दोनों ही जनता के पैसों को लूट रही है। एक घर बनाने के लिए भी कितने अनुमति लेने पड़ते हैं पैसे देने पड़ते हैं और कितने चक्कर काटने पड़ते है।

रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान ने कहा कि हम दिल्ली में डोर स्टेप डिलीवरी की सुविधा दे रहे हैं, लोगों को चक्कर काटने नही पड़ रहे है। कुछ कॉमन मुद्दे तो सभी वार्डो में है लेकिन कुछ स्पेसिफिक मुद्दे भी हैं। कॉमन मुद्दों में लोगों की सड़क, नाली, बिजली, पानी और जो निगम के स्कूल चलते हैं उन स्कूलों को दुरुस्त करना, निगम के स्वास्थ विभाग को दुरूस्त करना, वहां जो घर पहुंच सेवा उपलब्ध होनी चाहिए वेंडर को जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र चाहिए इन सारे मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी कार्य करेगी। जितने भी प्रत्याशियों का चयन किया गया है वह जनता की मांग से चुने गए बताया गया। यह भी बताया गया कि आम आदमी पार्टी नगरीय निकाय चुनाव में स्वास्थ, शिक्षा, साफ सफाई और पानी तथा वार्डो को स्वच्छ रखने की प्राथमिकता को लेकर कार्य करेगी।

इस सूची को आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सबकी मौजूदगी में जारी किया गया जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव वदूद आलम, रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान,रायपुर लोकसभा महासचिव प्रद्युम्न शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा ,कर्मचारी नेता विजय झा, लोकसभा संगठन मंत्री सागर क्षीरसागर, प्रदेश संयुक्त सचिव संतोष कुशवाहा,युवा विंग के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सेन,प्रदेश संयुक्त सचिव एम एम हैदरी,

प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी, जिला सचिव नरेंद्र ठाकुर, भारत देवांगन, मनीष सारथी, थानेश्वर बिसेन, चित्रकांत अग्रवाल, नागेश्वरी ठाकुर आदि अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की आम आदमी नगरीय निकाय चुनाव प्रत्याशी लिस्ट

Post navigation

Previous जनता में भाजपा से नाराजगी इसलिए जीत कांग्रेस की ही होगी : जैन
Next छत्तीसगढ़ में निवेशकों के लिए बिछाया रेड कारपेट : विष्णुदेव साय

Related Stories

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 30, 2026
हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026

Recent Posts

  • पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • 20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

You may have missed

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 30, 2026
हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.