Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ग्रीन आर्मी स्टेट बॉडी एवं सेंट्रल कोर कमिटी का शपथ ग्रहण सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी स्टेट बॉडी एवं सेंट्रल कोर कमिटी का शपथ ग्रहण सम्पन्न

Abhinesh Pandey December 28, 2024

 

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण हेतु अग्रणी संस्था, ग्रीन आर्मी का निवार्चन प्रक्रिया विगत दिनों संपन्न हुआ। प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियो एवं सदस्यों हेतु आज वृंदावन हाल सिविल लाइन रायपुर में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार जगत के जाने माने उद्यमी श्री राजेश अग्रवाल जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, अग्रवाल जी ने ग्रीन आर्मी के सराहना करते हुए कहा कि संस्था अमिताभ जी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए शानदार कार्य कर रही है यह पर्यावरण संरक्षण के लिए एक वरदान साबित हो रही है, संस्था के प्रयास से एक दिन संपूर्ण छत्तीसगढ़ हराभरा और हरियर छत्तीसगढ़ होगा। शपथ ग्रहण केवल औपचारिकता नहीं यह एक जिम्मेदारी है, इस हेतु भावनाओ से कार्य करे, अपने भाव को प्रकट करे, आर्मी का अर्थ ही अनुशासन, देश, धरतीमाता मिट्टी से प्रेम है, इसलिए संकल्पित होकर कार्य करें। शपथ अधिकारी डॉ कुलदीप दुबे ने कहा ग्रीन आर्मी पहले रायपुर में कार्य कर रही थी अब संपूर्ण छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने हेतु प्रयास कर रही है। ग्रीन आर्मी अध्यक्ष श्री गुरदीप टुटेजा जी ने अध्यक्षीय रिपोर्ट पढ़ते हुए, वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी प्रदान किये। संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतू पूरे शाल भर कार्य किये जाते है जिसे मिडिया प्रभारी शशीकांत यदु द्वारा डिजिटल स्लाईडर शो एवं विडियो के माध्यम से बारीकी से जानकारी प्रदान किया गया जो कि ध्यानाकर्षण केन्द्र बना रहा। इस शपथग्रहण समारोह कार्यक्रम का संचालन मि टारगेट द्वारा किया गया जिनके कुशल संचालन से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

ज्ञात हो संस्था पदाधिकारियों का चयन केवल 1 वर्षों के लिए होता है। जिसमें निर्वाचित पदाधिकारी संस्था के संचालन में अपना योगदान देते है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी संस्था प्रदेश अध्यक्ष एवं रायपुर जिला अध्यक्ष, सेंट्रल कमिटी सदस्य, स्टेट बॉडी सदस्य का चयन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री अमिताभ दुबे जी एवं रायपुर जिला अध्यक्ष श्री गुरदीप टुटेजा जी का चयन किया गया। वहीं संस्था के चार विंग हेतु श्रीमती मोनिका बागरेचा ग्रीनविंग इंचार्ज, श्रीमती भारती श्रीवास्तव ब्लूह विंग इंचार्ज, निधि अग्रवाल वाइट विंग इंचार्ज, विनीत शर्मा ब्राउन विंग इंचार्ज का चयन किया गया। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं रायपुर अध्यक्ष को शपथ अधिकारी डॉ कुलदीप दुबे पेलौटी कालेज प्राचार्य द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाया गया। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे जी द्वारा स्टेट बॉडी एवं सेंट्रल कोर कमिटी सदस्यों को शपथ दिलाया गया।

उत्कृष्ट कार्यों हेतु 8 जोन को सम्मान

संस्था द्वारा अपने जोन क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य करने वाले जोन को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार-देवपुरी जोन एवं डीडीयू नगर जोन संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार-अमलीहड़ीह जोन,टाटीबंध जोन एवम् ब्रह्माणपारा जोन तीनों को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार – पुरानी बस्ती जोन, संतोषी नगर जोन एवम् अमलेश्वर जोन के सदस्यों को अवॉर्ड देकर मुख्य अतिथि श्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे शपथ अधिकारी श्री कुलदीप दुबे कार्यक्रम संचालक मि टारगेट रायपुर अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिये प्रदेश अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे ने आभार व्यक्त किया है।

Post navigation

Previous राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का व्यक्तित्व निर्माण के साथ सेवा कार्यों पर विशेष आग्रह
Next छत्तीसगढ़ में ओबीसी वर्ग का आरक्षण बढ़ाया जाये-गोपाल साहू

Related Stories

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

August 27, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के द्वारा हीरापुर स्थित छठघाट महादेव मंदिर से महादेवघाट प्राचीन हटकेश्वरनाथ मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकालकर जलाभिषेक किया गया

You may have missed

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

August 27, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ

August 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.