Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • नगरीय प्रशासन विभाग ने निर्माण कार्यों के लिए मंजूर किए तीन करोड़ से अधिक की राशि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग ने निर्माण कार्यों के लिए मंजूर किए तीन करोड़ से अधिक की राशि

Abhinesh Pandey December 5, 2024

 

 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर. 5 दिसम्बर 2024. राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सूरजपुर नगर पालिका में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए तीन करोड़ एक लाख 80 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने अधोसंरचना विकास के 45 कार्यों के लिए राशि मंजूरी का आदेश जारी किया है। इनमें सूरजपुर नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण के 28, नाली निर्माण के 12, सीसी रोड बाइडिंग के दो तथा योगा शेड निर्माण, रिटेनिंग वाल निर्माण एवं फ्लड लाइट स्थापना के एक-एक कार्य शामिल हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग ने सूरजपुर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना मद से तीन करोड़ एक लाख 80 हजार रुपए का यह अनुदान स्वीकृत किया है। विभाग ने सीसी रोड निर्माण के 28 कार्यों के लिए एक करोड़ 55 लाख 64 हजार रुपए, नाली निर्माण के 12 कार्यों के लिए 83 लाख 42 हजार रुपए और सीसी रोड बाइडिंग के दो कार्यों के लिए 15 लाख तीन हजार रुपए मंजूर किए हैं। सूरजपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-4, कृष्ण कुंज में योगा शेड निर्माण के लिए 11 लाख 59 हजार रुपए और कृष्ण कुंज मार्ग में रिटेनिंग वाल के निर्माण के लिए 22 लाख 71 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। विभाग ने वार्ड क्रमांक-12 में फ्लड लाइट की स्थापना के लिए 13 लाख 41 हजार रुपए की मंजूरी दी है।

Post navigation

Previous गौरेला पेंड्रा मरवाही : ईंटा बनाने के पैतृक व्यवसाय में सहायक सिद्ध हो रहा महतारी वंदन की राशि
Next मुख्यमंत्री साय ने बाबा साहब अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर किया नमन

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

September 13, 2026
हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

September 13, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा

September 13, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum
  • आम आदमी पार्टी का संगठनात्मक विस्तार, छत्तीसगढ़ के अन्यतम शुक्ला को मिली राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी

You may have missed

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

September 13, 2026
हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

September 13, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा

September 13, 2026
Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum

September 13, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.