Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सिमगा में सांसद बृजमोहन का जोरदार स्वागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सिमगा में सांसद बृजमोहन का जोरदार स्वागत

Abhinesh Pandey December 1, 2024

 

*छत्तीसगढ़ प्रदेश दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प विक्रेता जनकल्याण संघ के महाधिवेशन में सांसद बृजमोहन*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प विक्रेताओं के हितों की रक्षा का सांसद बृजमोहन ने दिया आश्वासन*

*बनसांकरा और तुलसी में 2 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन*

*बृजमोहन ने सांसद निधि से विकास कार्यों के लिए दिए 60 लाख रूपए*

रायपुर 1 दिसंबर
सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल शनिवार को रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सिमगा विकासखंड में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए और क्षेत्र की जनता को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी।

मिनी स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प विक्रेता जनकल्याण संघ के तृतीय वार्षिक महाधिवेशन में शामिल हुए। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया।

महाधिवेशन के दौरान, संघ के पदाधिकारियों ने सांसद श्री अग्रवाल को ऑनलाइन सिस्टम और सुगम ऐप के कारण दस्तावेज लेखकों की आजीविका पर मंडरा रहे संकट के समाधान हेतु एक मांग पत्र सौंपा।

अपने संबोधन में श्री बृजमोहन अग्रवाल ने दस्तावेज लेखकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि, संपत्ति लेनदेन और कानूनी प्रक्रियाओं को सुगम, सुरक्षित और कानूनी रूप से मजबूत बनाने में दस्तावेज लेखकों का योगदान अमूल्य है। उनके अनुभव और विशेषज्ञता से न केवल समय और धन की बचत होती है, बल्कि भविष्य में कानूनी विवादों से भी बचाव संभव है।

उन्होंने कहा कि लेखन का कार्य कभी समाप्त नहीं हो सकता और तकनीकी के उपयोग के बावजूद मानव विशेषज्ञता अपरिहार्य है। उन्होंने दस्तावेज लेखकों को समय के साथ अपने कौशल को अपडेट करने की सलाह दी।

श्री अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि अगर आवश्यक हुआ, तो वे इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री से चर्चा करेंगे।
यह संवाद दस्तावेज लेखकों की चिंताओं को दूर करने और उनके कार्य को अधिक प्रगतिशील बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री शिव रतन शर्मा, श्री अनिल पांडेय, महासंघ अध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता सहित हजारों की संख्या में प्रदेश भर से आए संघ के सदस्य उपस्थित थे।

यह महाधिवेशन दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प विक्रेताओं के हितों की रक्षा और उनके योगदान के महत्व को रेखांकित करने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

 

@*बनसांकरा और तुलसी में 2 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन*

@*बृजमोहन ने सांसद निधि से विकास कार्यों के लिए दिए 60 लाख रूपए*

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने
सिमगा विकास खंड में 2 करोड़ के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया साथ 60 लाख रुपए से ज्यादा के कार्यों की स्वीकृति प्रदान की।
श्री अग्रवाल ने ग्राम तुलसी में सामुदायिक भवन, हायर सेकेण्डरी स्कूल में 3, पूर्व माध्यमिक शाला में 3 अतिरिक्त कक्ष, व्यवसायिक परिसर, सरस्वती मंच एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया साथ ही सड़क और अन्य निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की।
वहीं उत्कृष्ट ग्राम पंचायत बनसांकरा नव निर्मित महामाया मंदिर का लोकार्पण किया साथ ही रंगमंच निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की, सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण के कार्यों की त्वरित स्वीकृति प्रदान की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विकास का दूसरा नाम भाजपा सरकार है। भाजपा ने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी है और लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए कार्य कर रही हैं। हर क्षेत्र में प्रगति के लिए ठोस कदम उठाए हैं, चाहे वह सड़क निर्माण हो, शिक्षा का सुधार हो, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सरकार की विकास योजनाओं का लाभ उठाएं और समाज को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बिलासपुर, जगदलपुर व अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए 23 करोड़ 64 लाख रुपए की मंजूरी
Next जानकी-2 में सुपर स्टार दिलेश साहू के अपोजिट होंगी जागृति सिन्हा

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

September 13, 2026
हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

September 13, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा

September 13, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum
  • आम आदमी पार्टी का संगठनात्मक विस्तार, छत्तीसगढ़ के अन्यतम शुक्ला को मिली राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी

You may have missed

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

September 13, 2026
हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

September 13, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा

September 13, 2026
Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum

September 13, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.