Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ में भाजपा के 60 लाख सदस्य बनना ऐतिहासिक उपलब्धि:नितिन नबीन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भाजपा के 60 लाख सदस्य बनना ऐतिहासिक उपलब्धि:नितिन नबीन

Abhinesh Pandey November 30, 2024

 

 

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय,प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन की पूरी टीम को बहुत बधाई*

 

*केवल छत्तीसगढ़ में 60 लाख सदस्यो का भाजपा में जुड़ना भाजपा की विचारधारा और कार्यों पर मुहर:नितिन नबीन*

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने भाजपा संगठन महापर्व सदस्यता अभियान को छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत पूरे संगठन और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। शनिवार को सदस्यता अभियान की समीक्षा के साथ ही संगठन चुनाव कार्य‌शाला और निकाय व पंचायत चुनावों के मद्देनजर आहूत भाजपा की संभागवार बैठकों में मार्गदर्शन करने पहुंचे श्री नवीन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कायालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री नवीन ने कह कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के ने जिस अपेक्षा व विश्वास के साथ प्रदेश भाजपा के लिए सदस्यता का जो लक्ष्य तय किया था छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने उसे अर्जित किया और संगठन महापर्व को नई संजीवनी देने और नए सदस्यों व कार्यकताओं को जोड़ने का कार्य किया है है, जो स्वागत योग्य है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने पूरी तरह से इस अभियान की सफलता के लिए प्रदेश की टीम को बधाई दी है। श्री नवीन ने कहा कि संगठन पर्व की अगली कड़ी के रूप में अब बूथ से लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर संगठन चुनाव प्रारंभ हुए हैं। बूथ कमेटियों के गठन के बाद अब मंडल, जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा और फिर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। अब यह प्रक्रिया चल रही है और भाजपा ने जिस तरह संगठन-रचना को पहले भी खड़ा किया है, उसी तरह अब भी पूरी नई टीम संरचना में आए, उसी के मद्देनजर शनिवार को संगठन कार्यशाला रखी गई। इसी के साथ नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत संभागवार रणनीति भी बनाई जा रही है। श्री नवीन ने दावा किया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने काम करते हुए लगभग एक वर्ष में जिस तरह केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार है, मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों पर तेजी से अमल किया है, वह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और हम मुख्यमंत्री श्री साय और प्रदेश संगठन के नेतृत्व में निकाय और पंचायत चुनाव में भी शानदार सफलता अर्जित करेंगे।

——————-

Post navigation

Previous स्कॉउट गाइड तैयार कर रहा अपने ‘पत्रकार’
Next नागरिकों को मिलेगी इको-फ्रेंडली, किफायती, भरोसेमंद और सुगम परिवहन की सुविधा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Related Stories

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 30, 2026
हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026

Recent Posts

  • पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • 20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

You may have missed

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 30, 2026
हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.