Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मां महामाया के किए दर्शन, सफाई कर्मियों के पखारे पैर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मां महामाया के किए दर्शन, सफाई कर्मियों के पखारे पैर

Abhinesh Pandey November 25, 2024

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को दिए फल, मिठाई और कंबल, बुजुर्गों के साथ केक काटकर अपने जन्मदिन की शुरुआत की*

 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*रतनपुर और कोटा में विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन, हितग्राहियों को पूर्ण आवासों की चाबी सौंपी*

रायपुर. 25 नवम्बर 2024. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने जन्मदिन पर परिवार सहित बिलासपुर के कल्याण कुंज वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। श्री साव ने बुजुर्गों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया। उन्होंने बुजुर्गों को कंबल, फल और मिठाई दिया। बुजुर्गों ने केक काटकर उप मुख्यमंत्री श्री साव का जन्मदिन मनाया और उनकी अच्छी सेहत व दीर्घायु जीवन के लिए आशीष दिया।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रतनपुर पहुंचकर मां महामाया की पूजा-अर्चना की और राज्य की तरक्की, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में सफाई मित्रों का पैर पखारकर उनका सम्मान किया। श्री साव की जन्मदिन की खुशी में लोगों ने वहां उन्हें लड्डुओं से तौला और सभी का मुंह मीठा कराया। उप मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को उनके पूर्ण आवासों की चाबी सौंपी। उन्होंने रतनपुर में करीब दो करोड़ रुपए के विकास कार्यों के साथ ही हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया। इनमें 30 लाख रुपए के छह ई-रिक्शा भी शामिल हैं।

श्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व की नगरी रतनपुर के पुराने वैभव को वापस लाने के लिए हम वचनबद्ध हैं। पिछले दस महीनों में यहां लगभग छह करोड़ रुपए के विकास कार्य किए गए हैं। आगे भी पूरी सक्रियता से यहां काम होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत में छह करोड़ 73 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोटा तेज गति से आगे बढ़े, इसके लिए हम लोग गंभीरता से काम कर रहे हैं। यहां की साफ-सफाई की व्यवस्था को और भी दुरुस्त करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का काम अकेले नगर पंचायत का नहीं है। हम सभी को इसमें भागीदारी निभानी होगी। श्री साव ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को ऋण के चेक वितरित किए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत हितग्राहियों को आवासों के स्वीकृति पत्र और पूर्ण हो चुके आवासों की चाबी भी सौंपी। बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण चौहान और कोटा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती अमृता प्रदीप कौशिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी इस दौरान मौजूद थे।

Post navigation

Previous ई चालान से बचने, वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर में किया छेड़छाड़, पुलिस ने भेजा जेल
Next मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 26 नवंबर को

Related Stories

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान

July 23, 2026
नैनो यूरिया-डीएपी संग जैविक स्रोतों का संतुलन ही टिकाऊ धान उत्पादन की कुंजी: ICAR-NIBSM
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नैनो यूरिया-डीएपी संग जैविक स्रोतों का संतुलन ही टिकाऊ धान उत्पादन की कुंजी: ICAR-NIBSM

July 22, 2026
Chief Minister Shri Sai Calls for Integrated Statewide Strategy to Build a Malnutrition-Free Chhattisgarh Through Better Maternal and Child Health
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chief Minister Shri Sai Calls for Integrated Statewide Strategy to Build a Malnutrition-Free Chhattisgarh Through Better Maternal and Child Health

July 22, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • ‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान
  • नैनो यूरिया-डीएपी संग जैविक स्रोतों का संतुलन ही टिकाऊ धान उत्पादन की कुंजी: ICAR-NIBSM
  • Chief Minister Shri Sai Calls for Integrated Statewide Strategy to Build a Malnutrition-Free Chhattisgarh Through Better Maternal and Child Health
  • विशेष लेख- सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम
  • प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर- राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण

You may have missed

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान

July 23, 2026
नैनो यूरिया-डीएपी संग जैविक स्रोतों का संतुलन ही टिकाऊ धान उत्पादन की कुंजी: ICAR-NIBSM
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नैनो यूरिया-डीएपी संग जैविक स्रोतों का संतुलन ही टिकाऊ धान उत्पादन की कुंजी: ICAR-NIBSM

July 22, 2026
Chief Minister Shri Sai Calls for Integrated Statewide Strategy to Build a Malnutrition-Free Chhattisgarh Through Better Maternal and Child Health
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chief Minister Shri Sai Calls for Integrated Statewide Strategy to Build a Malnutrition-Free Chhattisgarh Through Better Maternal and Child Health

July 22, 2026
विशेष लेख- सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम

July 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.