Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ई चालान से बचने, वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर में किया छेड़छाड़, पुलिस ने भेजा जेल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ई चालान से बचने, वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर में किया छेड़छाड़, पुलिस ने भेजा जेल

Abhinesh Pandey November 24, 2024

 

*अब नहीं बचेंगे, नम्बर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करने वाले, चलेगा यातायात पुलिस का विशेष अभियान*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर।

दिनांक 20.11.2024 को आवेदक अरूण अवस्थी एवं दीपक देवांगन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर कार्यालय पहुंच कर किसी अज्ञात वाहन चालक द्वारा अपने वाहन के रजिस्ट्रेशन नम्बर का फर्जी तरीके से उपयोग कर संचालित किया जा रहा है जिसका ई चालान प्राप्त हुआ है, ऐसे वाहन चालकों को पकड़कर आवश्यक कार्यवाही करने शिकायत पत्र प्रस्तुत किया। शिकायत प्राप्त होने पर आईटीएमएस के माध्यम से तस्दीक करने पर उपरोक्त जारी ई-चालान में जो फूटेज कैप्चर हुआ है वह आवेदकों का वाहन नंबर तो था किंतु वाहन उनका नही था। फूटेज जूम करके देखने पर आरोपी चालक मोह. अहमद ताज नगर पंडरी रायपुर के द्वारा अपने वाहन क्रमांक CG04 PC 3559 में नम्बर टेंपरिंग कर संचालित किया जा रहा था। दूसरे आवेदन के आरोपी भावेश सावरकर द्वारा अपने वाहन क्रमांक CG04 PT 5289 में नम्बर टेंपरिंग कर आवेदक के नम्बर का उपयोग कर संचालित किया जा रहा था। उक्त वाहन चालकों के द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 का उल्लंघन किये जाने के कारण आवेदकों के मोबाईल नंबर पर ई-चालान पहुॅचा।

आरोपी मोह0 अहमद ताज नगर के वाहन क्रमांक CG04 PC 3569 को सर्च करने पर कुल 09 ई-चालान जारी हुआ है जिसका 39000=00 रू0 समन शुल्क लंबित होना पाया गया इसी प्रकार आरोपी भावेश सावरकर राजा तालाब रायपुर द्वारा के वाहन क्रमंाक CG04 PT 5289 को सर्च करने पर कुल 04 ई-चालान जारी किया गया है जिसका 14,000=00 रू0 समन शुल्क लंबित होना पाया गया। आवेदक गणों के शिकायत के आधार पर पतासाजी किये जाने पर आरोपियों द्वारा अपने-अपने वाहन मोटर सायकल/स्कुटी के नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्व थाना सिविल लाईन रायपुर में अपराध क्रमांक 603/2024 धारा 318(4), 319(2), 338, 336 (3), 340(2) 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्व किया जाकर आरोपी सदर को जेल दाखिल किया गया है।

बता दे कि राजधानी रायपुर में आईटीएमएस सीसीटीव्ही कैमरा स्थापित होने के बाद से उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार ई-चालान जारी किया जा रहा है। वर्ष 2019 से 2024 तक कुल 4,04,968 उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों के विरूद्ध ई-चालान जारी किया गया है जिसमें लगभग 16 करोड रूपये समन शुल्क राशि वसुल किया गया है। ई-चालान कार्यवाही से बचने के लिए कई वाहन चालकों द्वारा जानबूझ अपने वाहन के नम्बर प्लेट के नम्बर को टेंपरिंग कर संचालित किया जा रहा है। यातायात पुलिस शहर के प्रमुख चौक-चौराहो पर अभियान चलाकर नम्बर टेंपरिंग करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करेंगी। ऐसे वाहनों के संज्ञान में आने पर वाहन स्वामी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध की कार्यवाही की जावेगी।

डॉ0 अनुराग झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है, यातायात नियम सड़क पर सुरक्षित व सुगमता पूर्वक चलने के लिए बनाया गया है। यातायात निमयों का पालन कर वाहन चलाने से ई चालान जारी नही होगा। ई चालान से बचने के लिए नम्बर प्लेट में नम्बरों के साथ छेड़छाड़ करना कानूनन अपराध है, ऐसा कदापी ना करें, इससे आपको असुविधा होगी।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काशी स्पाइन हॉस्पिटल का किया लोकार्पण
Next उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मां महामाया के किए दर्शन, सफाई कर्मियों के पखारे पैर

Related Stories

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान

July 23, 2026
नैनो यूरिया-डीएपी संग जैविक स्रोतों का संतुलन ही टिकाऊ धान उत्पादन की कुंजी: ICAR-NIBSM
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नैनो यूरिया-डीएपी संग जैविक स्रोतों का संतुलन ही टिकाऊ धान उत्पादन की कुंजी: ICAR-NIBSM

July 22, 2026
Chief Minister Shri Sai Calls for Integrated Statewide Strategy to Build a Malnutrition-Free Chhattisgarh Through Better Maternal and Child Health
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chief Minister Shri Sai Calls for Integrated Statewide Strategy to Build a Malnutrition-Free Chhattisgarh Through Better Maternal and Child Health

July 22, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • ‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान
  • नैनो यूरिया-डीएपी संग जैविक स्रोतों का संतुलन ही टिकाऊ धान उत्पादन की कुंजी: ICAR-NIBSM
  • Chief Minister Shri Sai Calls for Integrated Statewide Strategy to Build a Malnutrition-Free Chhattisgarh Through Better Maternal and Child Health
  • विशेष लेख- सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम
  • प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर- राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण

You may have missed

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान

July 23, 2026
नैनो यूरिया-डीएपी संग जैविक स्रोतों का संतुलन ही टिकाऊ धान उत्पादन की कुंजी: ICAR-NIBSM
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नैनो यूरिया-डीएपी संग जैविक स्रोतों का संतुलन ही टिकाऊ धान उत्पादन की कुंजी: ICAR-NIBSM

July 22, 2026
Chief Minister Shri Sai Calls for Integrated Statewide Strategy to Build a Malnutrition-Free Chhattisgarh Through Better Maternal and Child Health
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chief Minister Shri Sai Calls for Integrated Statewide Strategy to Build a Malnutrition-Free Chhattisgarh Through Better Maternal and Child Health

July 22, 2026
विशेष लेख- सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम

July 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.