Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सुनील सोनी ने जताया भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का आभार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुनील सोनी ने जताया भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का आभार

Abhinesh Pandey November 23, 2024

*रायपुर दक्षिण में फिर खिला कमल, 46 हजार से भी अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को मिली ऐतिहासिक विजय*

*यह जीत जनता की जीत है, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, समस्त कार्यकर्ता साथियों की जीत है: सुनील सोनी*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

*जनता के इस विश्वास पर खरा उतरकर रायपुर दक्षिण के तेज विकास के लिए कार्य करेंगे: सुनील सोनी*

 

रायपुर। 23/11/2024 रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने भारी मतों से ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है।

इसे लेकर उन्होंने कहा कि आज रायपुर दक्षिण में एक बार फिर कमल खिला है, 46 हजार से भी अधिक मतों से मिली यह ऐतिहासिक विजय रायपुर दक्षिण की जनता की जीत है, उनके विश्वास की जीत है, भाजपा के हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं, समस्त कार्यकर्ता साथियों की जीत है और इसके लिए मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं और मुझे अपना आशीर्वाद देने के लिए मैं रायपुर दक्षिण की जनता का हार्दिक हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जेपी नड्डा जी और सभी वरिष्ठ नेतागण का भी मैं हृदय से आभार व्यक्त जिन्होंने मुझपर विश्वास करके मुझे रायपुर दक्षिण से प्रत्याशी बनाया।

रायपुर दक्षिण की जनता ने लंबे समय से क्षेत्र में लगातार कमल खिलाया है, भाजपा पर जनता के इस अटूट विश्वास का ही परिणाम यहां विकास के रुप में दिखाई देता है, वर्तमान सांसद और यहां के पूर्व विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी को रायपुर दक्षिण की जनता ने लगातार 8 बार अपना विधायक चुना और इस बीच उन्होंने भी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए।

आज वही आशीवार्द रायपुर दक्षिण की जनता ने मुझे दिया है और मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं जनता के इस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करुंगा, पहले भी मैंने महापौर और सांसद के रुप में कार्य किया है और अब विधायक के रुप में रायपुर दक्षिण में बृजमोहन अग्रवाल जी के साथ मिलकर दोगुनी तेजी से क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करुंगा।

आज केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार है, प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर कृषक उन्नति योजना और महतारी वंदन योजना तक ऐसी अनगिनत योजनाएं हैं जिससे आमजन के जीवन में प्रगतिशील परिवर्तन आ रहा है।

डबल इंजन सरकार की इन सभी योजनाओं का लाभ हम जनता तक पहुंचाएंगे और क्षेत्र को विकास की एक नई ऊंचाई पर ले जाकर रायपुर दक्षिण की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य करेंगे इसका मैं विश्वास दिलाता हूं, एक बार पुनः मैं सभी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूं, बहुत-बहुत धन्यवाद।

Post navigation

Previous जनता के विश्वास की जीत, रायपुर दक्षिण में भाजपा का परचम:सांसद बृजमोहन
Next मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काशी स्पाइन हॉस्पिटल का किया लोकार्पण

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

September 13, 2026
हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

September 13, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा

September 13, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum
  • आम आदमी पार्टी का संगठनात्मक विस्तार, छत्तीसगढ़ के अन्यतम शुक्ला को मिली राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी

You may have missed

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

September 13, 2026
हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

September 13, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा

September 13, 2026
Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum

September 13, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.