Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ का पहला आयुर्वेदिक हॉस्पिटल डॉ अभिमन्यु आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल कमल विहार रायपुर में
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का पहला आयुर्वेदिक हॉस्पिटल डॉ अभिमन्यु आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल कमल विहार रायपुर में

Abhinesh Pandey November 12, 2024

रायपुर।

छत्तीसगढ़ का पहला आयुर्वेदिक हॉस्पिटल डॉ अभिमन्यु आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कर कमलो से बुधवार को कमल विहार रायपुर में होने जा रहा है । यह हॉस्पिटल २० बिस्तरों का सर्वसुविधायुक्त मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल है यहाँ पेन, पाइल्स, पंचकर्म,पीडिया, गायनी व स्किन संबंधी समस्त रोगों के उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी, फिजियोथेरेपी की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ अभिमन्यु साहू ने बताया कि हमारा डॉ अभिमन्यु पेन रिलीफ सेंटर पिछले 5 वर्षो से रायपुर के समता कॉलोनी में संचालित है जहां पिछले 5 वर्षो में जोड़ों,नसों, मांसपेशियों के दर्द के लगभग 12500 मरीजों का सफलतापूर्वक ईलाज किया जा चुका है जिसकी सबसे बड़ी ख़ासियत है, यह ईलाज पूर्णतः आयुर्वेदिक है जिसके कोई साईड इफेक्ट नहीं है तथा लागत भी कम आती है।

डॉ अभिमन्यु साहू ने बताया हमारे यहां ना सिर्फ छ.ग. बल्कि भारत के विभिन्न हिस्सो जैसे उड़ीसा, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात से मरीज आते है कुछ मरीज विदेशो से भी सलाह लेते है उनकी तकलीफ दूर करने के लिए हमने 2 वर्षे पहले अष्ठवेदा टेलीमेडीसीन सुविधा की शुरूवात की, इस सुविधा का सैकडो मरीज लाभ उठा रहे है। हम हमारी बहुत सी दवाईयां पिछले 4 वर्षों से खुद ही निर्मित कर रहे है ताकि मरीज़ों को सर्वोत्तम दवा व उपचार मिल सके, यह दवाईयां बाजार में आयुर्जीनोमिक्स बोटेनिकल के नाम से उपलब्ध है।

डॉ अभिमन्यु ने आगे बताया कि मैं बहुत समय से छत्तीसगढ़ में एक आयुर्वेदिक हॉस्पिटल की कमी महसूस कर रहा था क्योंकि बहुत से रोगों का इलाज करने मरीज़ को भर्ती करने की आवश्यकता पड़ती है, और छत्तीसगढ़ की लोगों को इसके लिए प्रदेश से बाहर जाना पड़ता था पर अब यह कमी दूर हो गई है प्रदेशवासियों को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।

हमारा यह हॉस्पिटल सर्वसुविधायुक्त है हमारे यहां प्राचीन आयुर्वेदिक पद्धतियां जैसे पंचकर्म, शिरोधारा, क्षारसूत्र, लेज़र आदि की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। हमारे हॉस्पिटल में डीलक्स रूम, प्राइवेट रूम, सेमी प्राइवेट रूम, पैथ लैब, माइनर ओ.टी., मेडिकल आदि की सुविधाएँ उपलब्ध रहेगी , हमारा हॉस्पिटल मरीज़ों की सेवा में 24×7 तत्पर रहेगा ।

हॉस्पिटल के उद्घाटन के शुभ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में, माननीय अरुण साव जी कार्यरक्म की अध्यक्षता करेंगे । तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री राजेश मूनत (विधायक), श्री मोतीलाल साहू (विधायक), श्री संदीप साहू (विधायक), श्री भूलन सिंह मरावी (विधायक), श्री इंद्र कुमार साहू (विधायक),श्री टहल सिंग साहू (प्रदेश अध्यक्ष- साहू समाज) आदि उपस्थित रहेंगे

Tags: छत्तीसगढ़ का पहला आयुर्वेदिक हॉस्पिटल डॉ अभिमन्यु आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

Post navigation

Previous नुआखाई पर अवकाश घोषित करने पर पुरंदर मिश्रा ने उत्कल समाज की ओर से जताया मुख्यमंत्री का आभार
Next खरीफ विपणन वर्ष 2024-24 मे कृषको से समर्थन मूल्य मे धान खरीदी हेतु तैयारी पूरी

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

September 13, 2026
हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

September 13, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा

September 13, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum
  • आम आदमी पार्टी का संगठनात्मक विस्तार, छत्तीसगढ़ के अन्यतम शुक्ला को मिली राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी

You may have missed

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

September 13, 2026
हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

September 13, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा

September 13, 2026
Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum

September 13, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.