Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर दक्षिण में 13 नवंबर को, महाराष्ट्र में 20 नवंबर और झारखंड में दो चरणों में मतदान
  • Feature
  • latest
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

रायपुर दक्षिण में 13 नवंबर को, महाराष्ट्र में 20 नवंबर और झारखंड में दो चरणों में मतदान

Abhinesh Pandey October 15, 2024

00 23 को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रायपुर। चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रिक्त सीट रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने नई दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि रायपुर दक्षिण विधान सभा का उप चुनाव 13 नवंबर को होगा। इसके साथ ही रायपुर जिले में आचार संहिता लागू कर दी गई है। उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों का दाखिला 22 अक्टूबर से शुरु हो जाएगा और मतदान 13 नवंबर को होगा। नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को। यह सीट सांसद चुने जाने के बाद बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे से रिक्त हुई है। 1990 से अग्रवाल लगातार विधायक रहे हैं। दक्षिण की यह सीट 2008 में अस्तित्व में आई थी।

राजीव कुमार ने बताया कि 18 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी और 25 अक्टूबर तक प्रत्याशियों द्वारा नामांकन जमा किए जा सकेंगे। 30 अक्टूबर तक नाम वापस होगी और 13 नवम्बर को मतदान तथा 23 नवम्बर को मतों की गिनती होगी।

महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। झारखंड में 2 चरणों में चुनाव का एलान किया गया है। पहली वोटिंग 13 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को की जाएगी। रायपुर दक्षिण में 13 नवंबर को पड़ेंगे वोट। दोनों ही राज्यों में नतीजों का एलान 23 नवंबर को होगा।

राजीव कुमार ने हाल ही में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की जनता को बधाई दी, जहां मतदान में भारी भागीदारी देखी गई। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में आगामी चुनावों के लिए 1 लाख 186 पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे, जबकि मतदाता संख्या 9 करोड़ 63 लाख है। झारखंड की स्थिति भी विशेष है, जहां कुल 2 करोड़ 60 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1 करोड़ 29 लाख महिलाएं और 1 करोड़ 31 लाख पुरुष शामिल हैं।

राजीव कुमार ने यह भी जानकारी दी कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता घर से मतदान कर सकेंगे, जिससे उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी। इस पहल से चुनावी प्रक्रिया को और अधिक समावेशी बनाया जाएगा। चुनावी तैयारियों के इस विवरण ने मतदाताओं में उत्साह बढ़ाया है।

Post navigation

Previous सांसद बृजमोहन ने सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण
Next मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.