Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • WRS कॉलोनी के दशहरा महोत्सव में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

WRS कॉलोनी के दशहरा महोत्सव में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

Abhinesh Pandey October 12, 2024

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार को श्रीराम विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जायगा। इसी कड़ी में रायपुर के WRS कॉलोनी में पिछले 54 वर्ष से चले आ रहे एतिहासिक दशहरा उत्सव में इस बार छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव , उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मुणत, विधायक मोतीलाल साहू, शामिल होंगे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने बताया कि WRS कॉलोनी में रावण का पुतला 101 फीट का होगा। मेघनाथ और कुंभकरण का 85-85 फीट के पुतले होंगे। आतिशबाजी के लिए कोलकाता से टीमें बुलाई गई है। आंध्रप्रदेश के कलाकार तीनों की पुतलों को आकार दे रहे हैं।

*इसलिए मनाया जाता है दशहरा* –

14 वर्ष के वनवास के दौरान लंकापति रावण ने जब माता सीता का अपहरण किया तो भगवान राम ने हनुमानजी को माता सीता की खोज करने के लिए भेजा। हनुमानजी को माता सीता का पता लगाने में सफलता प्राप्‍त हुई और उन्‍होंने रावण को लाख समझाया कि माता सीता को सम्‍मान सहित प्रभु श्रीराम के पास भेज दें। रावण ने हनुमानजी की एक न मानी और अपनी मौत को निमंत्रण दे डाला। मर्यादा पुरुषोत्‍तम श्रीराम ने जिस दिन रावण का वध किया उस दिन शारदीय नवरात्र की दशमी तिथि थी। राम ने 9 दिन तक मां दुर्गा की उपासनी की और फिर 10वें दिन रावण पर विजय प्राप्‍त की, इसलिए इस त्‍योहार को विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है। रावण के बुरे कर्मों पर श्रीरामजी की अच्‍छाइयों की जीत हुई, इसलिए इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के त्योहार के रूप में भी मनाते हैं। इस दिन रावण के साथ उसके पुत्र मेघनाद और उसके भाई कुंभकरण के पुतले भी फूंके जाते हैं।

Post navigation

Previous एनसीआरबी की रिपोर्ट के ‘आईने’ भूपेश अपनी सरकार का चेहरा देखें : ठोकने
Next उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन कार्यक्रम में हुए शामिल

Related Stories

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद

September 2, 2026
विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

September 2, 2026
विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

September 2, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
  • नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या रजवाड़े की बेटी के सुरक्षित भविष्य की बनी मजबूत नींव

You may have missed

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद

September 2, 2026
विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

September 2, 2026
विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

September 2, 2026
700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

September 2, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.