Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • शहर में अनियमित निर्माण और यातायात समस्या पर सांसद बृजमोहन ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को लगाई फटकार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहर में अनियमित निर्माण और यातायात समस्या पर सांसद बृजमोहन ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को लगाई फटकार

Abhinesh Pandey October 10, 2024

 

*सांसद बृजमोहन की अध्यक्षता में रायपुर स्मार्ट सिटी परामर्शदात्री समिति की बैठक*

*शहर में खुलेआम मटन बिक्री पर सांसद बृजमोहन नाराज, अवैध दुकान पर रोक के साथ पर्दे लगाने के निर्देश*

 

रायपुर 10 अक्टूबर

आज राजधानी रायपुर में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में रायपुर स्मार्ट सिटी परामर्शदात्री समिति की पंचम बैठक हुई।

जिसमे स्मार्ट सिटी के तहत किए गए कार्यों और निर्माणाधीन कार्यों के साथ ही राजधानी के यातायात को सुगम बनाने पर चर्चा की गई।

राजधानी में पिछले 8 सालों में स्मार्ट सिटी के तहत 312 परिजोनाओं पर कार्य किया गया। जिसमे 200 करोड़ की लागत से ट्रैफिक कमांड सेंटर का निर्माण हुआ है। शहर में 549 सीसीटीवी कैमरे लगे है जिसमे से 80 खराब हैं और 50 जंक्शन है जिसमे 8 खराब हैं। जिसपर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 1 माह के भीतर सभी कैमरों और जंक्शन को शुरू करने के निर्देश दिए साथ ही ट्रैफिक लोड के अनुसार शहर के मुख्य जगहों का प्रति माह रिपोर्ट बनाने और उसके अनुसार ट्रैफिक संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में ट्रैफिक लाइट्स को दिल्ली की तरह सिंक्रोनाइज करने को कहा और डिवाइडर को भी जरूरत के मुताबिक बनाने के निर्देश दिए।

श्री अग्रवाल ने पुलिस को जनता से यातायात नियम का पालन करवाने के लिए भी कहा और नियम तोड़ने वालों का चालान करने को कहा है।

शांति नगर और पंडरी मार्केट स्थित क्राफ्ट मार्केट में बन रहे कॉम्प्लेक्स पर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सवाल उठाया उनका कहना है कि कॉम्प्लेक्स बन जाने से क्षेत्र में यातायात में असुविधा होगी जिसको देखते हुए कॉम्प्लेक्स को कहीं और शिफ्ट करने की निर्देश की।

इतना ही नहीं बृजमोहन अग्रवाल ने शहर में 5 हजार स्क्वायर फीट से ज्यादा भूमि पर बनने वाले कमर्शियल निर्माण के लिए यातायात पुलिस से भी एनओसी लेने के लिए नियम बनाने को कहा।

शहर के 41 तालाबों और 42 उद्यानों के पुनर्विकास में हुई लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा की सभी अधिकारी शहर को बेहतर बनाने के लिए ईमानदारी से काम करें वरना दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

श्री अग्रवाल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को शहर में अंडरग्राउड बिजली व्यवस्था के तहत लगाए गए डीपी बॉक्स को सही तरीके से व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। फिलहाल डीपी बॉक्स बहुत पास-पास लगे है जिससे यातायात में समस्या आती है।

इसके अलावा शहर के महाराजबंध तालाब, तेलीबांधा तालाब, बूढ़ा तालाब में पेरीफेरल रोड और एसटीपी के धीरे रफ्तार कार्यों पर भी सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के कार्य करने से पहले अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उस कार्य की उपयोगिता क्या है और उसके लिए अन्य विभागों और दूसरी एजेंसियों से चर्चा भी की जाए। इसके लिए भविष्य में होने वाली बैठकों में आरडीए, आईआईटी, आईआईएम, टीएनपी, रेरा, एनएचएआई, सीएसईबी, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों को भी शामिल किया जाए।

 

*शहर में अब नहीं बिकेगा खुलेआम मीट, दुकान पर लगाने होंगे पर्दे: सांसद बृजमोहन*

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शहर में खुलेआम बिक रहे मटन पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि, वो सुनिश्चित करें की कोई भी दुकान बाहर न हो और सभी दुकान पर पर्दे लगे हो साथ ही किसी भी दुकान का संचालन बिना नगर निगम की अनुमति के न हो। खुलेआम मटन की बिक्री से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सांसद बृजमोहन ने बैठक में कलेक्ट श्री गौरव सिंह और एसपी संतोष सिंह के बैठक में अनुपस्थित रहने पर भी नाराजगी जताई।

बैठक में विधायक श्री राजेश मूणत, स्मार्ट सिटी एमडी अविनाश मिश्रा, सीईओ पंचायत विश्वदीप, सीओओ उज्ज्वल पोरवाल, डीएसपी यातायात गुरजीत सिंह, समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous सिटी ऑफ ड्रीम मे 51 कन्याओं भोज – विधायक पुरन्दर मिश्रा ने देवी स्वरुप कन्याओं का किया पूजन
Next मथुरा में होगी आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.