Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • स्काउट्स एंड गाइड के सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए सांसद बृजमोहन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्काउट्स एंड गाइड के सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए सांसद बृजमोहन

Abhinesh Pandey October 3, 2024

*सांसद बृजमोहन ने की समाज भाईचारे, शांति, और समरसता की कामना*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*2025 में राष्ट्रीय जम्बूरी से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान बृजमोहन अग्रवाल*

रायपुर/बलौदा बाजार

जिंदगी में अनुशासन बहुत जरूरी है, यह हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता है और जीवन को एक दिशा देता है।
अनुशासन वह शक्ति है जो हमें कठिन परिस्थितियों में स्थिर और प्रतिबद्ध रहने में मदद करती है।
यह बात रायपुर सांसद एवं छत्तीसगढ़ स्काउट्स एंड गाइड के अध्यक्ष श्री बृजमोहन अग्रवाल ने महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री माननीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्काउट्स एंड गाइड के राज्य प्रशिक्षण केन्द्र, झीपन जिला बलौदा बाजार में राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा के दौरान कही।
श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारे, शांति, और समरसता की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, अनुशासन के बिना जीवन असंगठित और अराजक हो सकता है। जिससे हम अपने उद्देश्यों से भटक सकते हैं। स्काउट्स एंड गाइड हमे सेवा भाव के साथ अनुशासन, समय प्रबंधन, आत्म-नियंत्रण, और संयम सिखाता है। और न केवल सीखाता है बल्कि मानवीय सेवा की सीख भी देता है।
श्री अग्रवाल ने युवाओं से आह्वान किया कि, वे जनसेवा के कार्यों के माध्यम से समाज मे एक उदाहरण बनें।
उन्होंने कहा कि, नवंबर 2025 में रायपुर में राष्ट्रीय जम्बूरी एवं पहली वर्ल्ड गर्ल्स गाइड जम्बूरी का आयोजन होने जा रहा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन छत्तीसगढ़ और राज्य की स्काउटिंग को एक नई पहचान देगा। जिसके लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्काउट्स एंड गाइड के 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल प्रदेश के 7 जिलों के 159 स्काउट्स एंड गाइड भी शामिल हुए। जिनसे श्री बृजमोहन अग्रवाल ने संवाद किया और आयोजन के बारे में जानकारी हासिल की।
इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी पूज्य माता जी को याद करते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।
कार्यक्रम में राज्य उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव, विजय केशरवानी, कोषाध्यक्ष मुरली शर्मा समेत स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स, जिला शिक्षा अधिकारी, एसडीएम और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous क्षत्रिय/राजपूत/ठाकुर समाज ने मांगा मनोज सिंह ठाकुर के लिए दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की टिकट
Next छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के अग्रसेन जयंती में शामिल हुए सुशील सन्नी अग्रवाल

Related Stories

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद

September 2, 2026
विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

September 2, 2026
विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

September 2, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
  • नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या रजवाड़े की बेटी के सुरक्षित भविष्य की बनी मजबूत नींव

You may have missed

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद

September 2, 2026
विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

September 2, 2026
विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

September 2, 2026
700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

September 2, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.