Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • गौ संरक्षण के प्रति संजीदा हो सिस्टम – अनिकेत कृष्ण शास्त्री
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौ संरक्षण के प्रति संजीदा हो सिस्टम – अनिकेत कृष्ण शास्त्री

Abhinesh Pandey September 26, 2024

रायपुर – राजधानी में महाराज जी ने मीडिया से रूबरू होते हुए सिस्टम पर कड़ा प्रहार किया। गौ हत्या की नियमित बढ़ोतरी पर हुंकार लगाते हुए महाराज जी ने कहा आजादी के समय देश में 78 करोड़ गौ की संख्या थी और देश की कुल संख्या 30 करोड़ थी लेकिन देश का दुर्भाग्य है कि अब देश की संख्या जहां 150 करोड़ हो चुकी है लेकिन गायों की संख्या 19 करोड़ बची हुई है।

उन्होंने आगे कहा अब तक की जितनी भी सरकारें देश की सत्ता पर काबिज़ हुई सभी ने बढ़ती गौ हत्या के प्रति अपनी संवदेना को दरकिनार किया। आज गौ सेवकों की जान खतरे में है, वो सुरक्षित नहीं है, भय के माहौल में है। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है ?

जब पत्रकार साथी ने सवाल पूछा की महाराज जी तिरुपति बालाजी मंदिर में बनने वाले लड्डू के लिए जो घी का निर्माण होता उसमें गाय की चर्बी मिली इसपर आप क्या कहेंगे? महाराज जी ने साफ कहा जो भी आरोपी है उनको तत्काल दंडित करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि, हम गौ हत्या के खिलाफ आवाज़ उठाने के साथ-साथ ही आदरणीय प्रधानमंत्री से इस संदर्भ में पत्राचार किया है और वहां से मुहर लग के हमको ये आश्वासन मिला है की जल्द जी प्रधानमंत्री जी से आपकी वार्ता कराई जाएगी।

कर्म और धर्म की प्रधानता के प्रश्र में उन्होंने कहा कि धर्म और कर्म में प्रधान धर्म है आप बिना धर्म के जो भी कर्म करेंगें वो सफल नहीं होगा। देश में बढ़ते पाखडिंय़ों बाबाओं पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा हमारे यहां तो महज 11 लौंग से लोगों की समस्या को दूर किया जाता है। मैं कोई पैसा नहीं लेता। आप आएं हमारे यहां आपकी जो भी समस्या है उसका उचित निवारण किया जाएगा।

महाराज जी पत्रकारों के सभी सवालों का बड़ी बेबाकी के साथ जवाब दिया। उन्होंने आगे कहा हमारा यही प्रयास है कि देश में गायों की हत्या बंद हो। इसके लिए हम देश के कोने कोने जाके लोगों को संकल्पित करेंगे कि गौहत्या पर लगाम लगाने वाली सरकारों को चुनो। अगर सरकार भी गौ हत्या पर रोक नहीं लगाती तो इस सरकार का भी सत्ता से हटना तय है।

_अनिकेत जी महाराज के बारे में_ —

मां नर्मदा और मां निकुंभला का विशेष आशिर्वाद महाराज जी को प्राप्त है। महज 9 वर्ष की अवस्था में वैराग्य का ऐसा धुन लगा की भरा पुरा परिवार छोडक़र मां नर्मदा की गोद में विचरण करने लगे।

परिवारवालों को लगा की अब अनिकेत जी मध्य प्रदेश को छोड़ कही दूर चले गए है। अचानक से 12 वर्ष की अवस्था में जब पहली बार भागवत कथा का वाचन किया तो लोग हतप्रत रह गए। महाराज से जुड़ी बहुत सी ऐसी कहानियां है जो ये दर्शाती है कि महाराज जी के भीतर अलौकिक दिव्य शक्ति है।

महाराज जी के बारे में ये भी दावा किया जाता है कि महाराज जी महज 11 लौंग से किसी भी व्यक्ति का भूत भविष्य और वर्तमान बता देते है। साथ ही किसी व्यक्ति के 5 पीढय़िों का भी लेखा जोखा बता कर भक्तों की समस्याओं को दूर करते है।

Post navigation

Previous अशोक बजाज ने 51 साल बाद देवीराम कारीगर को पुनः सदस्यता दिलाई
Next यंग आर्म्स फाउंडेशन ने छत्तीसगढ़ कॉलेज में लगाई तीन सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन

Related Stories

मैट्स विश्वविद्यालय में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस संपन्न

June 30, 2026
रायपुर में ‘अष्टविनायक रियल्टीज़ ‘ ला रहा है अपने प्रोजेक्ट अभिनव सिटी में भव्य ‘आवास मेला’: प्रकृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में ‘अष्टविनायक रियल्टीज़ ‘ ला रहा है अपने प्रोजेक्ट अभिनव सिटी में भव्य ‘आवास मेला’: प्रकृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम

June 30, 2026
Karnataka Governor Shri Thawarchand Gehlot Pays Courtesy Visit to Chief Minister of Chhattisgarh Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Karnataka Governor Shri Thawarchand Gehlot Pays Courtesy Visit to Chief Minister of Chhattisgarh Shri Vishnu Deo Sai

June 29, 2026

Recent Posts

  • मैट्स विश्वविद्यालय में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस संपन्न
  • रायपुर में ‘अष्टविनायक रियल्टीज़ ‘ ला रहा है अपने प्रोजेक्ट अभिनव सिटी में भव्य ‘आवास मेला’: प्रकृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम
  • Karnataka Governor Shri Thawarchand Gehlot Pays Courtesy Visit to Chief Minister of Chhattisgarh Shri Vishnu Deo Sai
  • इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती
  • जामुन की गुठली ने युवक की सांस की नली की राह रोकी,रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने इमरजेंसी ब्रोंकोस्कोपी से बचाई जान

You may have missed

मैट्स विश्वविद्यालय में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस संपन्न

June 30, 2026
रायपुर में ‘अष्टविनायक रियल्टीज़ ‘ ला रहा है अपने प्रोजेक्ट अभिनव सिटी में भव्य ‘आवास मेला’: प्रकृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में ‘अष्टविनायक रियल्टीज़ ‘ ला रहा है अपने प्रोजेक्ट अभिनव सिटी में भव्य ‘आवास मेला’: प्रकृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम

June 30, 2026
Karnataka Governor Shri Thawarchand Gehlot Pays Courtesy Visit to Chief Minister of Chhattisgarh Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Karnataka Governor Shri Thawarchand Gehlot Pays Courtesy Visit to Chief Minister of Chhattisgarh Shri Vishnu Deo Sai

June 29, 2026
इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती

June 29, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.