Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • हमने मोदी की गारंटी के वादे को पूरा किया, लोकसभा में जनता का मिला भरपूर आशीर्वाद – विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हमने मोदी की गारंटी के वादे को पूरा किया, लोकसभा में जनता का मिला भरपूर आशीर्वाद – विष्णु देव साय

Abhinesh Pandey June 9, 2024

 

*प्रदेश में सिकुड़ते जा रहे हैं नक्सली*

 

*छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए करेंगे काम*

 

*रायपुर।* छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को मुश्किल से 6 महीने हुए हैं। 6 महीने में हम लोगों को कम काम करने का अवसर मिला इसके बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई। आचार संहिता लागू हो गई। लेकिन आचार संहिता लागू होने से पहले मात्र सौ दिनों में हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादों को प्राथमिकता से पूरा किया है। जिसका बेहतर परिणाम हमें लोकसभा में मिला। मोदी जी सहित हमारी सरकार पर भी लोगों का विश्वास बढ़ा है। आगामी समय में गारंटी के बचे हुए वादे को सांय-सांय पूरा करेंगे।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विधानसभा के चुनाव में हमें छत्तीसगढ़ की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला। छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने मोदी की गारंटी, भारतीय जनता पार्टी, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर विश्वास किया और चौथी बार हम लोगों ने सरकार बनाई। पहले की तीन बार की जो भाजपा सरकार थी, उससे भी ज्यादा आशीर्वाद भाजपा को मिला। 54 सीटें और 46% से ज्यादा वोट पार्टी को मिला। जनता के भरोसे पर खरा उतरते हुए हमने 100 दिनों में मोदी की गारंटी के प्रमुख वादे को पूरा किया।

 

सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 18 लाख लोग पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री आवास से वंचित हो गए थे। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री जी का भी कहना था कि अगर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनती है, तो जो मुख्यमंत्री होगा वह सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने का काम करेगा। मुझे बताते हुए गौरव हो रहा है कि 13 दिसंबर 2023 को हम लोग शपथ लिए और 14 दिसंबर को ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दे दी। 25 दिसंबर 2023 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती, सुशासन दिवस के अवसर पर हम लोगों ने 12 लाख से ज्यादा किसानों को 2 साल का बकाया का बोनस देने का काम किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ को “धान का कटोरा” बताते हुए वादे के अनुरूप किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान को 3100 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदने के वादे को पूरा करने की बात कही।

 

मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रति महीने एक-एक हजार के हिसाब से चार किश्त जारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच, रामलला दर्शन योजना की भी शुरुआत उनकी सरकार ने कर दी है। 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदी की भी शुरुआत करने और खरीदी के लिए 15 दिनों का समय तय करने की बात उन्होंने पत्रकारों को बताई, साथ ही संग्राहक परिवारों के बच्चों को छात्रवृत्ति देने की योजना जल्द ही शुरुआत होने की बात कही।

 

नक्सलवाद के खिलाफ बोलते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि पिछ्ले 15 साल की हमारी भाजपा सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी और जब फिर से भाजपा की सरकार बनी तो केंद्र-राज्य के समन्वय से नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में और भी तेजी आई है। उन्होंने मीडिया के साथियों से आग्रह करते हुए कहा कि जो छत्तीसगढ़ की पहचान है, नक्सलवाद जैसा लोग सोचते हैं, वैसा कुछ भी नही है। इसलिए छत्तीसगढ़ को ऐसी नजरों से बिल्कुल भी न देखें। केवल पांच जिलों में ही कुछ जगह पर नक्सलवाद है। इन क्षेत्रों में अभी तक लगभग 25 से ज्यादा सुरक्षा कैंप बनाए गए हैं और इसका मतलब कैंप के 5 किलोमीटर के रेडियस में सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना है। नक्सली लगातार सिकुड़ते जा रहे हैं।

श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। हमारा बस्तर स्वर्ग है, जहां चित्रकोट वाटरफॉल से लेकर कुटुमसर गुफा और तीरथगढ़ जलप्रपात है। हमारा प्रयास है कि पर्यटन क्षेत्र का अधिक से अधिक विकास करें, जिससे आय का स्त्रोत बढ़े। छत्तीसगढ़ में खनिज भंडार की कमी नहीं है, लौह अयस्क भरपूर है, पूरा बैलाडिला का पहाड़ है। गोल्ड, डायमंड है, लिथियम भी मिला है। खनिज संपदा भरपूर है, 100 से अधिक वनोपज भी है, मेहनतकश किसान हैं। इसलिए सभी छत्तीसगढ़ वासी मिलकर “विकसित छत्तीसगढ़” के निर्माण के लिए काम करेंगे।

 

*दिल्ली के पत्रकारों को बताया सांय-सांय का मतलब*

 

विष्णु देव साय ने कहा कि मात्र 100 दिन में ही हमारी सरकार ने इतना काम किया, जिसका परिणाम हमें लोकसभा में बेहतर मिला। सांय-सांय काम हुआ तो यह ट्रेंड हो गया। हमारे यहां छत्तीसगढ़ में इसका मतलब जल्दी-जल्दी होता है। हम जहां भी जाते हैं तो लोग सांय-सांय चिल्लाते हैं। क्योंकि हमने मोदी की गारंटी के प्रमुख वादे को सांय-सांय पूरा किया है और आगे भी सांय-सांय पूरा करेंगे।

Post navigation

Previous गजराजबान्ध को बचाने के लिए निरंतर प्रयाश कर रही ग्रीन आर्मी, रायपुर कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Next कलिंगा विश्वविद्यालय ने अपने परिसर में पांचवें उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) का उद्घाटन किया

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.