Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बायोलॉजिकल कृषि उत्पाद ब्रांड इनेरा ने एम.एस धोनी को ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बायोलॉजिकल कृषि उत्पाद ब्रांड इनेरा ने एम.एस धोनी को ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया

Abhinesh Pandey May 16, 2024

रायपुर।

बॉयोलोजिकल कृषि उत्पाद विकसित करने वाली अग्रणी अनुसंधान एवं विकास बायोसाइंस फर्म इनेरा ने एम.एस धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। इनेरा के साथ मिलकर धोनी जनता के बीच संधारणीय प्रकृति के जैव इनपुट के उपयोग का प्रचार करके खेती के क्षेत्र में बदलाव लाने के इनेरा के मिशन को बढ़ावा देंगे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

अपने विचार व्यक्त करते हुए, धोनी ने कहा, “जैव-कृषि के लिए इनेरा का दृष्टिकोण और उनके बायोलॉजिकल उत्पाद बड़े अच्छे बदलाव ला सकते हैं और इस बदलाव का समर्थन करने पर मुझे गर्व है। खेती से हमेशा मेरा लगाव रहा है। इनेरा के उत्पादों का उपयोग करने के लिए, लाखों किसानों को प्रेरित करने में मैं बहुत उत्साहित हूं।”

खेती में उपयोग किए जाने वाले रसायनों के विकल्प के रूप में बॉयोलोजिकल कृषि उत्पाद दुनिया भर में लोकप्रिय होते जा रहे हैं। कई पर्यावरणीय नियमों और उपभोक्ताओं के बीच जैविक उपज की बढ़ती मांग के कारण, उत्तरी अमेरिका और यूरोप जैसे क्षेत्रों में इनको बढ़-चढ़कर अपनाया जा रहा है और एशिया-प्रशांत और लैटिन अमेरिका जैसे क्षेत्रों में भी इनको अपनाने की गति में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

भारत सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई ‘परम्परागत कृषि विकास योजना’ (PKVY) जैसी नीतिगत पहलों का उद्देश्य बॉयोलोजिकल कृषि उत्पादों को बढ़ावा देना और उन्हें अपनाने के लिए किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। हालांकि, भारत में जैव इनपुट में दिलचस्पी बढ़ती दिख रही है, लेकिन इनके उत्पादन के मामले में अभी भी काफी कमी बनी हुई है। जो जैव इनपुट पारंपरिक रूप से उपयोग किए जाते हैं, उनकी शेल्फ लाइफ और प्रभावकारिता से जुड़ी समस्याएं मौजूद हैं और उनके प्रदर्शन और प्रभाव अक्सर सीमित ही होते हैं।

इनेरा अपने उत्पादों से फसल की देखभाल और सुरक्षा के लिए बायोलॉजिकल समाधान प्रदान करती है, जिसमें बायोफ़र्टिलाज़र, बायोस्टिमुलेंट और बायोकंट्रोल शामिल हैं। इनेरा के उत्पादों को प्रोप्राइटरी तकनीकों का उपयोग करके बनाया गया है और ये किसानों और वितरकों द्वारा आमतौर पर सामना की जाने वाली विशिष्ट समस्याओं का हल देते हैं। कंपनी के फील्ड ट्रायल सुविधा केन्द्रों में 25 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैली, कई कृषि जलवायु परिस्थितियों में इन बॉयोलोजिकल्स का बड़े पैमाने पर परीक्षण किया गया है। भारत में बॉयोलोजिकल्स के लिए यह ऐसा सबसे बड़ा सेटप है।

संस्थापक और समूह के सीईओ अगम खरे ने कहा, “एम.एस धोनी को अपने साथ जोड़कर, हम एक उत्साही सतत कृषि समर्थक का स्वागत कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि, “ग्रामीण भारत में धोनी की पहुंच अपने आप में बहुत खास है और खेती की बेहतरी के लिए उनकी लगन, जैव इनपुट को बड़े पैमाने पर अपनाए जाने और भारत में खेती को फिर से कुशल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।“

 

 

Post navigation

Previous मैट्स विश्वविद्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया 
Next ओडिशा में बृजमोहन अग्रवाल के रोड शो में उमड़ी भीड़, जनता में जबरदस्त उत्साह

Related Stories

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

September 17, 2026
छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम

September 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ
  • श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

September 17, 2026
छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम

September 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 17, 2026
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ

September 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.